Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड धर्मपुर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने मुकाबले को बनाया...

धर्मपुर सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने मुकाबले को बनाया दिलचस्प

देहरादून। धर्मपुर विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी बीर सिंह पंवार ने मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन उन्होंने रोड शो के माध्यम से अपनी ताकत का एहसास भी करा दिया। पंवार ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। उनके साथ भाजपा की एक मजबूत टीम खड़ी दिखाई दे रही है। जिसके दम पर वह मजबूत दिखाई दे रहे हैं। साथ ही मतदाताओं का जो समर्थन उन्हें मिल रहा है उससे विपक्ष की नींद उड़ी हुई है। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे पंवार के समर्थन में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता उनके साथ खड़े हैं। जिससे भाजपा में हड़कंप मचा हुआ है। त्रिकोणीय संघर्ष में बीर सिंह पंवार भाजपा प्रत्याशी विनोद चमोली पर भारी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक ओर विनोद चमोली को जगह-जगह विरोध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं अधिकांश कार्यकर्ता भी उनसे नाराज दिखाई दे रहे हैं। जिससे भाजपा संगठन भी चिंतित है। इस सीट पर चुनाव प्रचार में भाजपा का कोई स्टार प्रचारक में ही नहीं दिखाई दिया। वहीं कांग्रेस की बात करें तो दिनेश अग्रवाल पिछले 5 साल में केवल महापौर के चुनाव के दौरान 2 महीने दिखाई दिये। उसके बाद वह क्षेत्र में नहीं दिखाई दिए। उम्र अधिक होने की वजह से वो ठीक ढंग से प्रचार भी नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस के लिए एक चुनौती यह भी है कि उसका संगठन मजबूत नहीं है । वह अपने पारंपरिक वोटों पर ही नजर टिकाए हैं। वहीं बीर सिंह पंवार भाजपा और कांग्रेस दोनों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिस तरह उन्होंने एक तरफ भाजपा का जो मूल कैडर पहाड़ी मतदाता हैं वो विधायक से नाराज़ हैं वो पंवार के साथ खड़ा दिखाई दे रहा है।

RELATED ARTICLES

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

एएचटीयू की टीम स्माइल ने दो माह से गायब बालक को परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग आॅपरेशन की टीम स्माइल ने दो माह पूर्व घर से गायब हुए 13 वर्षीय बालक को तलाश कर उसकी मां...

Recent Comments