Monday, May 29, 2023
Home उत्तराखंड धामी की बड़ी जीत के पीछे भाजपा के संगठन मंत्री अजय कुमार...

धामी की बड़ी जीत के पीछे भाजपा के संगठन मंत्री अजय कुमार की रही प्रमुख भूमिका

देहरादून। चंपावत विधानसभा उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शानदार जीत हासिल की। सीएम धामी ने चुनाव में 55025 वोटों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी को 3233 वोट मिले। पहली बार कांग्रेस की इस सीट पर जमानत जब्त हुई।
उल्लेखनीय है कि विधान सभा चुनाव में धामी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने एतिहासिक जीत दर्ज की, पर धामी स्वयं चुनाव हार गए थे। धामी के हारने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें ही मुख्यमंत्री बनाया और आज उन्होंने चंपावत में रिकॉर्ड मतों से जीत हासिल की। इस जीत के पीछे प्रमुख भूमिका रही भाजपा के संगठन मंत्री अजय कुमार की। अजय कुमार ने अपनी सांगठनिक क्षमता का परिचय देते हुए ऐसी ब्यूह रचना रची जिससे धामी की धमाकेदार जीत पक्की हो गई। उन्होंने पूरे चंपावत विधान सभा को 5 मडलों में बांटकर एक एक मंत्री को उसका प्रभारी बनाया। हर मंत्री के साथ एक एक विधायक को जिम्मेवारी सौंपी और उनके साथ संगठन के लोगों को लगाया। विधान सभा क्षेत्र के कुल 131 बूथों पर उन्होंने पार्टी संगठन के वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेवारी सौपी और उन्होंने एक एक कार्यकर्ता को सक्रिय किया। इस तरह इस ऐतिहासिक जीत की पटकथा लिखी गई। विधान सभा के आम चुनाव के समय भी उनकी अद्भुत सांगठनिक क्षमता देखने को मिली थी। आज उत्तराखण्ड में पार्टी संगठन एकजुट और मजबूत है तो उसमें प्रमुख भूमिका अजय कुमार की ही है।

RELATED ARTICLES

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

राज्यपाल ने आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन किए

पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान आदि कैलाश व ओम पर्वत दर्शन किए। उन्होंने...

Recent Comments