Wednesday, April 24, 2024
Home उत्तराखंड धारदार हथियार से युवक की हत्या, खेत में मिला शव

धारदार हथियार से युवक की हत्या, खेत में मिला शव

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के मल्ला बमोरी में युवक की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। सुबह मृतक का शव खेत में मिला है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्या किसने और क्यों की मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार संजय कालोनी लालडांठ निवासी कुणाल बिष्ट उर्फ सोंटा पुत्र नवल किशोर बुधवार की रात घर से निकला था। मगर वापस नहीं पहुंचा। गुरुवार की सुबह आसपास के लोगों ने मल्ली बमोरी के खेत में उसका शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मुखानी थाना एसओ दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने मौका मुआयना किया। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए गए हैं। साथ ही गले पर सरिए से घाव के निशान है। मृतक का दाहिना हाथ भी तोड़ा गया है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक पर डेढ़ साल पहले रोडवेज स्टेशन पर फायर करने के आरोप में हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है जांच के बाद हत्यारों का पता चल सकेेगा। घटनास्थल पर सोडा व बियर की बोलत मिली है। इससे प्रतीत होता है कि हत्या से पहले हत्यारों ने मृतक के साथ मिलकर शराब पी होगी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments