Monday, May 29, 2023
Home उत्तराखंड नाबालिग से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोपी आईटीबीपी कांस्टेबल गिरफ्तार

नाबालिग से छेड़छाड़ व अश्लील हरकत करने का आरोपी आईटीबीपी कांस्टेबल गिरफ्तार

श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस ने चलती टाटा सूमो वाहन में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत करने वाले आईटीबीपी कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वाहन में सवार आईटीबीपी जोशीमठ में तैनात कांस्टेबल ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस ने आरोपी कांस्टेबल को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
श्रीनगर के कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चैहान ने बताया कि किशोरी ने वाहन में सवार युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाकर तहरीर दी। किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत का पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया। श्रीनगर बाजार बस अड्डे के समीप बलवन्त सिंह पुत्र संत सिंह निवासी ग्राम रुड़की मानक तबरा पंचकुला हरियाणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति आईटीबीपी जोशीमठ में कांस्टेबल पद पर कार्यरत है। वह जोशीमठ से छुट्टी लेकर अपने घर हरियाणा जा रहा था। वह जिस सवारी वाहन से जा रहा था, उसमें किशोरी और उनके अन्य साथी भी मौजूद थे। आरोप है कि बलवंत सिंह ने चलते वाहन में किशोरी से छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें की। किशोरी ने अपने साथियों के साथ श्रीनगर बस अड्डे के पास उतरकर पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में महिला उप निरीक्षक दीक्षा सैनी, कांस्टेबल गौरव कुमार, विकास बेंज्वाडी आदि शामिल थे।

RELATED ARTICLES

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

राज्यपाल ने आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन किए

पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान आदि कैलाश व ओम पर्वत दर्शन किए। उन्होंने...

Recent Comments