Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड नियुक्तियां रद्द करना सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलनाः कुंजवाल

नियुक्तियां रद्द करना सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों की अवहेलनाः कुंजवाल

देहरादून। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने विधानसभा में हुई भर्तियों को रद्द के मामले में बड़ा बयान दिया है। गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा है राजनीतिक से प्रेरित होकर इन भर्तियों को रद्द किया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने इन भर्तियों को वैध ठहराया था, लेकिन अब सरकार ने इसको रद्द कर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के आदेशों को भी मानने से इनकार किया है, जो उत्तराखंड के हित में नहीं है। कुंजवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने जो भी भर्तियां की हैं, वो संविधान के तहत की हैं। उन्होंने कहा कि जिस समय ये भर्तियों, उस समय गैरसैंण में राजधानी बनाई जा रही थी। उसके परिपेक्ष्य में उन्होंने भर्तियां की थीं, जिससे कि वहां पर विधानसभा में लोगों की आवश्यकता थी। जिसको देखते हुए उन्होंने भर्तियां की थीं। सरकार ने इन भर्तियों को रद्द कर बेरोजगारों के साथ खिलवाड़ करने का काम किया है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष संवैधानिक पद है। विधानसभा अध्यक्ष ने संवैधानिक राय लेकर इस फैसले को देखा होगा, जिसके बाद उन्होंने भर्तियों को रद्द करने की सिफारिश की है। ऐसे में विधानसभा अध्यक्ष की यह करवाई सराहनीय है। साथ ही कहा है कि जिन भी भर्तियों में घोटाले हुए हैं, उनमें भी कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कुंजवाल ने इसे कोर्ट के आदेशों की अवहेलना बताया है।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments