Saturday, July 27, 2024
Home उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए...

प्रदेश प्रभारी के नेतृत्व में पदयात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए कांग्रेस नेता

देहरादून। जननायक राहुल गांधी के नेतृत्व में हुई ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ है। 145 दिवसीय यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई, 4081 किलोमीटर, 12 राज्यों और 2 को कवर करते हुए कश्मीर में समाप्त हुई। इस यात्रा को पूरे देश में जबरदस्त प्यार मिला। भारत को एकजुट करने के लिए किसान से लेकर युवा, महिलाएं, बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए। राहुल ने विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की, उनके मुद्दों को समझा और उनकी आकांक्षाओं को आवाज दी। आज भी राहुल जी लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं, उनके मुद्दों को उठा रहे हैं। यात्रा जारी है……। आइए, हम देश की एकता और शांति के लिए काम जारी रखें, मोहब्बत की दुकानें खोलें, लोगों की आवाज को उठायें और भारत जोड़ो मुहिम को बुलंद करें। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित (कन्या कुमारी से कश्मीर तक) ‘‘भारत जोडों यात्रा’’ की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आज उत्तराखण्ड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय देहरादून से कचहरी स्थित शहीद स्थल तक भारत जोडों पदयात्रा/भारत जोडों सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस यात्रा में भारी संख्या में कांग्रेसजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस मौके पर कहा की ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ एक तीर्थ यात्रा थी और तीर्थ यात्रा कभी समाप्त नहीं होती। तीर्थ यात्रा, हर यात्रा का प्रारंभ होती है। हम आपको वचन देते हैं कि श्भारत जोड़ो यात्राश् के आदर्श, प्रेरणा और उद्देश्य निरंतरता में जारी रहेंगे। प्रदेश अध्यक्ष करन महारा ने कहा की जब ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ चल रही थी, तो इसे असफल करने के कई षड्यंत्र हुए लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली एक उन्होनें कहा कि जुड़ा हुआ भारत किसे परेशान कर सकता है? वे कौन सी ताकतें हैं जो अब ‘भारत’ को ‘इंडिया’ से भिड़वा रही हैं? आज यह सवाल बेहद जरूरी है, क्योंकि यह देश के वर्तमान और भविष्य के साथ जुड़ा हुआ है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा की आज ऐतिहासिक ‘‘भारत जोड़ो यात्रा’’ की पहली वर्षगांठ पर मैं लाखों निडर भारतीयों का धन्यवाद करता हूं। यह यात्रा मीलों और किलोमीटरों में नहीं नापी जा सकती है। यह यात्रा सैकड़ों भाषाएं, लाखों आहें, करोड़ों उम्मीदें के रास्ते से होते हुई भारत के दिल में समा गई। यह यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। यात्रा अभी चल रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा की भारत जोड़ो यात्रा के एकता और मोहब्बत की ओर करोड़ों कदम, देश के बेहतर कल की बुनियाद बने हैं। यात्रा जारी है-नफरत मिटने तक, भारत जुड़ने तक।

RELATED ARTICLES

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश पहुंची

ऋषिकेश। दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस द्वारा निकली जा रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा हरिद्वार...

Recent Comments