Sunday, September 24, 2023
Home उत्तराखंड फर्जी प्रमाण-पत्रों के बलबूते पाई नौकरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

फर्जी प्रमाण-पत्रों के बलबूते पाई नौकरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार। खानपुर पुलिस ने फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। मई 2021 में तत्कालीन उप शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा खानपुर के आरोपी लोकेश कुमार निवासी बिजनौर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद मामला कुछ और ही निकलकर सामने आया। ऐसे में पुलिस ने प्रीतम सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की है और उसे धामपुर से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस जांच में यह पता चला कि रणवीर उर्फ प्रीतम सिंह पुत्र सुखराम निवासी खुर्द खादराबाद थाना स्योहारा जिला बिजनौर के लोकेश कुमार के फर्जी प्रमाण-पत्रों पर नौकरी कर रहा था जबकि, उसकी शैक्षिक योग्यता बहुत कम थी। वहीं, प्रथम दृष्टया शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी यही लगा था कि लोकेश कुमार फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर नौकरी कर रहा है, जबकि, उसके डॉक्यूमेंट सही थे और प्रीतम सिंह उसके फर्जी प्रमाण-पत्र बनाकर शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहा था। ऐसे में पुलिस फर्जी प्रमाण-पत्र लगाकर शिक्षा विभाग में नौकरी कर रहे आरोपी प्रीतम सिंह को तलाश कर रही थी, जो काफी समय से फरार चल रहा था। जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। लिहाजा, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी प्रीतम सिंह को धामपुर शहर जिला बिजनौर यूपी से गिरफ्तार कर लिया। खानपुर थाना प्रभारी संजीव थपलियाल ने बताया की फर्जी कागजों के बलबूते आरोपी शिक्षा विभाग में नौकरी कर प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

भगवान श्रीचंद जयंती के उपलक्ष्य में निकाली भव्य शोभायात्रा

हरिद्वार। जद्गगुरू भगवान श्रीचंद की 529वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन एवं श्री पंचायती अखाड़ा नया उदासीन के संयोजन में...

चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी में करना होगा सुधार

देहरादून। भारत में चीतों को सुरक्षित रखने के लिए इनकी आनुवांशिकी (जेनेटिक्स) में सुधार करना होगा। और ऐसा तभी संभव हो पाएगा जब यहां...

चमन वर्मा ने मुख्यमंत्री से मुलाकात

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में जनपद अल्मोड़ा के चमन वर्मा ने भेंट की। अपने हैरतअंगेज स्टंट और कलाबाजी...

एएचटीयू की टीम स्माइल ने दो माह से गायब बालक को परिजनों से मिलवाया

हरिद्वार। एंटी ह्यूमन ट्रैफिंकिंग आॅपरेशन की टीम स्माइल ने दो माह पूर्व घर से गायब हुए 13 वर्षीय बालक को तलाश कर उसकी मां...

Recent Comments