Friday, April 19, 2024
Home उत्तराखंड फूलों की घाटी में फंसे 163 पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला...

फूलों की घाटी में फंसे 163 पर्यटकों को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया

गोपेश्वर। फूलों की घाटी में अतिवृष्टि के बाद गदेरों के उफान पर आने से अस्थाई पुल बह गया। इससे 163 पर्यटक घाटी में ही फंस गए। उन्हें एसडीआरएफ, घांघरिया पुलिस और वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया। उधर, घांघरिया के दूसरी तरफ पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और पानी आ गया। हालांकि इससे किसी नुकसान की खबर नहीं है। बुधवार दोपहर फूलों की घाटी में बहने वाले गदेरे उफान पर आ गए। इस दौरान घाटी के गेट के समीप गदेरे पर बना अस्थाई पुल बह गया। सूचना पर एसडीआरएफ और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। घाटी की रेंजर चेतना कांडपाल ने बताया कि घाटी में घूमने गए 163 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। सौ पर्यटक घटना से पहले ही घाटी से वापस आ गए थे। डीएफओ नंदा बल्लभ शर्मा का कहना है कि घाटी में कोई नुकसान नहीं हुआ है लेकिन अस्थाई पुल बह गया है। गदेरे का पानी कम होने पर ही अस्थाई पुल बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को मौसम और रास्तों की स्थिति को देखते हुए ही घाटी में पर्यटकों की आवाजाही को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

विकसित उत्तराखंड के लिए मत देगी उत्तराखंड की जनताः गौतम

देहरादून। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संकल्प पत्र पार्टी की प्राथमिकता है और उसका क्रियान्वयन हर हाल मे नई सरकार पूरा करेगी। प्रदेश भाजपा...

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कारः महाराज

रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होना उचित नहीं समझा। वह बाबर की मजार...

डीएम ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में विधानसभावार बनाए गए, सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विकसित उत्तराखंड के लिए मत देगी उत्तराखंड की जनताः गौतम

देहरादून। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संकल्प पत्र पार्टी की प्राथमिकता है और उसका क्रियान्वयन हर हाल मे नई सरकार पूरा करेगी। प्रदेश भाजपा...

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कारः महाराज

रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होना उचित नहीं समझा। वह बाबर की मजार...

डीएम ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में विधानसभावार बनाए गए, सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने...

प्रदेश में प्रचार अभियान थमा, 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में 19 अप्रैल...

Recent Comments