Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड मंत्री ने डिजिटल एक्सरे मशीन का किया शुभारंभ

मंत्री ने डिजिटल एक्सरे मशीन का किया शुभारंभ

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग में चोटिल और घोड़े खच्चरों से गिरने वाले तीर्थयात्रियों को अब एक्सरे मशीन की सुविधा मिल जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने शनिवार को डिजिटल एक्सरे मशीन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने केदारनाथ धाम में सिक्स सिग्मा की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही प्रशासन की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
केदारनाथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण करने के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने गुप्तकाशी में सिक्स सिग्मा के सहयोग से उपलब्ध कराई गई डिजिटल एक्सरे मशीन का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों की समर्पण भाव से सेवा की जाए। इस मौके पर सिक्स सिग्मा के निदेशक डा. प्रदीप भारद्वाज ने बताया कि केदारनाथ में डिजिटल एक्सरे मशीन की काफी जरूरत थी। पैदल मार्ग में बड़ी संख्या में यात्री चोटिल हो होते हैं। उन्होंने कहा कि सिक्स सिग्मा की टीम केदारनाथ, तुंगनाथ में सेवा दे रही है जबकि मदमहेश्वर की यात्रा शुरू होने पर वहां भी सेवाएं देगी। इस मौके पर केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत, रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चैधरी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल, सीएमओ डा. बीके शुक्ला, डा. अनीता भारद्वाज आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments