Friday, March 29, 2024
Home उत्तराखंड मसूरी में निर्माणाधीन होटल का पुश्ता ढहने से मकान क्षतिग्रस्त

मसूरी में निर्माणाधीन होटल का पुश्ता ढहने से मकान क्षतिग्रस्त

मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में सनी लॉज कॉटेज के पास भूस्खलन हो गया। जिससे निर्माणाधीन होटल का एक बड़ा पुश्ता सीधे एक मकान के ऊपर आ गिरा। पुश्ता गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जिसकी चपेट में आने से एक बच्ची घायल हो गई। जबकि, बाकी लोगों ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, कई मकान पुश्ते की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।
बताया जा रहा है कि बड़े होटल का निर्माण किया जा रहा था। जिसको लेकर होटल स्वामी की ओर से निर्माणधीन होटल के निचले हिस्से में पुश्ता लगाया गया था। पुश्ता बीती देर रात को अचानक गिर गया। जिसकी चपेट में आने से एक मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि, अन्य मकान पुश्ते की चपेट में आने से बच गए। इस हादसे के बाद पीड़ित लोगों ने होटल स्वामी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
पीड़ित सलमा ने बताया कि होटल स्वामी की ओर से पुश्ते का निर्माण कराया गया है। जिसकी घटिया गुणवत्ता को लेकर उन्होंने कई बार सवाल भी उठाए, लेकिन होटल स्वामी और ठेकेदार ने उनकी एक न सुनी। जिसकी वजह से देर रात अचानक पुश्ते का बड़ा भाग उनके घर पर जा गिरा। जिससे उनका घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं, उनकी बच्ची भी चोटिल हो गई। सलमा ने बताया कि उन्होंने अपनी और परिवार के सदस्यों की जान बड़ी मुश्किल से भाग कर बचाई है। उन्होंने कहा कि पुश्ते का एक और बड़ा भाग कभी भी उनके घर पर गिर सकता है। ऐसे में उनकी जान को खतरा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि होटल स्वामी पर कार्रवाई की जाए। साथ ही उन्हें सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट कर उचित मुआवजा दिया जाए।

RELATED ARTICLES

कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने विकासनगर क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोट मांगे

विकासनगर। टिहरी लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने विकासनगर बरोटीवाला जीवनगढ़ हरबर्टपुर का किया दौरा जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा...

मंत्री जोशी और भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जनसम्पर्क कर वोट मांगे

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा सांसद प्रत्याशी महारानी माला राज्यलक्ष्मी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गल्जवाड़ी, अनारवाला और विलासपुर कांडली में जनसंपर्क...

नदी पुनर्जीवन प्राधिकरण उच्चाधिकार प्राप्त समिति की हुई बैठक

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में वसंत और नदी पुनर्जीवन प्राधिकरण की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की द्वितीय बैठक हुई। आज...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने विकासनगर क्षेत्र में जनसंपर्क कर वोट मांगे

विकासनगर। टिहरी लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला ने विकासनगर बरोटीवाला जीवनगढ़ हरबर्टपुर का किया दौरा जनसभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा...

मंत्री जोशी और भाजपा प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह ने जनसम्पर्क कर वोट मांगे

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा सांसद प्रत्याशी महारानी माला राज्यलक्ष्मी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के गल्जवाड़ी, अनारवाला और विलासपुर कांडली में जनसंपर्क...

नदी पुनर्जीवन प्राधिकरण उच्चाधिकार प्राप्त समिति की हुई बैठक

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में वसंत और नदी पुनर्जीवन प्राधिकरण की उच्चाधिकार प्राप्त समिति की द्वितीय बैठक हुई। आज...

अपर नत्थनपुर में आर्य समाज मंदिर के समीप फैला है कूड़ा

देहरादून। शहर के मुख्य मार्गों से कूड़ेदान हटाने और शत-प्रतिशत घर-घर कूड़ा उठान की व्यवस्था बनाने नगर निगम के दावे हवाई साबित हो रहे...

Recent Comments