Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड मानसिकता में बदलाव से आएगी लैंगिक समानताः स्पीकर ऋतु खंडूड़ी

मानसिकता में बदलाव से आएगी लैंगिक समानताः स्पीकर ऋतु खंडूड़ी

धर्मशाला/देहरादून। धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) में तीन दिवसीय लैंगिक समानता विषय पर अयोजित महिला विधायक सम्मेलन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने बतौर मुख्यातिथि वर्चुअल रुप से जुड़ कर किया। इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने भी सम्मेलन में भाग लिया। विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि समाज अब लैंगिक समानता की ओर अग्रसर हो रहा है जो एक सुखद अनुभव है।
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 22 से 24 जून तक लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (लबसना) और राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से महिला विधायक सम्मेलन आयोजित किया गया है। आयोजन में 6 राज्यों जिसमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल की महिला विधायकों ने प्रतिभाग किया। तीन दिन तक सभी प्रतिभागी इस आयोजन में लैंगिग समानता और उसके अलग-अलग पहलुओं पर अपना मत व्यक्त करेंगी।
इस अवसर पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि हाल के वर्षों में देश में लैंगिक समानता को लेकर सरकार और समाज के कई अभियान चलाए गए। उनका काफी उत्साहवर्धक परिणाम देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि पारिवारिक व व्यवसायिक कार्यों के बीच संतुलन सिर्फ एक महिला ही बना सकती है।राष्ट्र और समाज के विकास के लिए समानता का होना जरूरी है, लैंगिक समानता विकास का मापक होता है। निर्णय लेने का अधिकार, आर्थिक स्वालंबन, राजनीतिक भागीदारी का होना महिलाओं लिए जरूरी है। सरकार कई योजनाओं के माध्यम से इस लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास भी कर रही है लेकिन इसमें जन जागरूकता का होना भी जरूरी हैद्य विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान में महिलाएं, पुरुषों की भांति प्रत्येक क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। चाहे वह सामाजिक, राजनैतिक, आर्थिक जैसे कोई भी क्षेत्र हो, अब स्त्रियों से कोई क्षेत्र अछूता नहीं है।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments