Monday, May 29, 2023
Home उत्तराखंड मुख्य सचिव ने लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर की प्रगति की समीक्षा...

मुख्य सचिव ने लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर की प्रगति की समीक्षा की

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु ने बुधवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर की प्रगति की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने सचिव आपदा को सेंटर की स्थापना में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि यह सेंटर विश्व स्तर का बनाया जाना है।
मुख्य सचिव ने कहा कि हिमालयी राज्यों में भूस्खलन बहुत बड़ी समस्या है, परन्तु राष्ट्रीय स्तर में भी भूस्खलन से सम्बन्धित अध्ययन, शोध और न्यूनीकरण के लिए समर्पित कोई संस्थान उपलब्ध नहीं है। इस क्षेत्र में उत्तराखण्ड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर सिर्फ अन्य राज्यों को ही नहीं बल्कि देश-विदेश में सेवा उपलब्ध कराने में एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
मुख्य सचिव ने कहा कि इस सेंटर के कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने के लिए विश्व स्तरीय विशेषज्ञता पर फोकस किया जाए। इस सेंटर में सम्बन्धित क्षेत्र से प्रोफेशनल्स को ही तैनात किया जाए। उन्होंने कहा कि इसके लिए सम्बन्धित क्षेत्र में कार्य कर रहे नेशनल और इंटरनेशनल संस्थानों में कार्य कर रहे प्रोफेशनल्स से संपर्क किया जाए। मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड लैंडस्लाइड मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर शीघ्र ऑपरेशनल किए जाने हेतु प्रत्येक स्तर की तिथियां निर्धारित किए जाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव आपदा डॉ. रंजीत सिन्हा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

55 साल के पुलिस कर्मियों की चारधाम यात्रा में नहीं लगेगी डयूटीः डीजीपी

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने बताया कि अभी तक चारधाम यात्रा में 15 लाख श्रद्धालु दर्शन कर अपने गंतव्य को लौट गये हैं।...

दबंगों ने बाप, बेटे और चाचा की कर दी पिटाई, जगजीतपुर पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

हरिद्वार। भले ही जिले के पुलिस कप्तान अजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बेहतर कार्य कर रही है, लेकिन कई बार पुलिस पीड़ितों को...

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी की जोनल लेवल मीटिंग आयोजित

देहरादून। उत्तराखंड में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के थर्ड पार्टी हब इंचार्ज की दूसरी जोनल लेवल मीटिंग उनके प्रधान कार्यालय के मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण...

राज्यपाल ने आदि कैलाश व ओम पर्वत के दर्शन किए

पिथौरागढ़। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शनिवार को जनपद पिथौरागढ़ भ्रमण के दौरान आदि कैलाश व ओम पर्वत दर्शन किए। उन्होंने...

Recent Comments