विकासनगर। चार धाम यात्रा में यात्रियों की भीड़ में अभी तक कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इस बार यात्रा में यात्रियों की भारी संख्या को देखकर लगता है कि पिछले सभी रिकॉर्ड टूट जाएंगे।
यमुनोत्री धाम में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने यात्रियों के पहाड़़ी मार्ग पर चढ़़ने से पहले ही कई स्टॉपेज बनाते हुए व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश की है। यमुनोत्री धाम में यात्रियों की संख्या को देखते हुए क्षमता के हिसाब से धीरे-धीरे यात्रियों को इन स्टॉपेज से आगे रवाना किया जा रहा है। यमुनोत्री मार्ग में कटा पत्थर क्षेत्र में आरटीओ चेकपोस्ट पर भी गाड़ियों के सभी दस्तावेज चेक करने के बाद ही सुरक्षित यात्रा के लिए यात्रियों को आगे भेजा जा रहा है। इस चेकपोस्ट से अब तक यमुनोत्री धाम के लिए 2663 वाहनों के जरिये 45,294 यात्री गुजर चुके हैं, अधिक संख्या होने की वजह से यात्रियों को कुछ समय यहाँ इंतजार जरूर करना पड़़ रहा है, लेकिन यहाँ प्रशाशन ने यात्रियों के रुकने, खाने, पीने से लेकर मेडिकल की सभी सुविधाएं मुहैया कराई हैं। जिसके चलते यात्रियों को आगे पहाड़़ी यात्रा मार्ग में होने वाली परेशानियों को नहीं झेलना पड़ेगा।
यमनोत्री मार्ग पर लगा चारधाम यात्रियों का जमावड़ा
Recent Comments
Hello world!
on