Wednesday, September 27, 2023
Home उत्तराखंड रक्षाबंधन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया, मंत्री गणेश जोशी को कई महिलाओं ने...

रक्षाबंधन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया, मंत्री गणेश जोशी को कई महिलाओं ने पहनाई राखी

देहरादून। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी मसूरी विधानसभा क्षेत्र में रक्षाबंधन कार्यक्रम धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। देहरादून के हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में आयोजित ‘रक्षाबंधन समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में कई सांस्कृतिक दलों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई।
रक्षाबंधन समारोह कार्यक्रम में सबसे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधी, उसके बाद हजारों की संख्या में कार्यक्रम में पहुंची बहनों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर राखी बांधकर उनके दीर्घायु जीवन की कामना की। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भी बहनों को राखी के बदले उनकी रक्षा का वचन और उपहार देकर भाई का फर्ज निभाया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने संबोधन में कहा कि गणेश जोशी समाज में हमेशा निरंतर महिलाओं का सम्मान और महिलाओं की सेवा के लिए समर्पित रहे हैं। स्मृति ईरानी ने जोशी की दीर्घायु की कामना की।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सभी बहनो को रक्षाबंधन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व भाई बहन के पवित्र रिश्ते की निशानी है।

RELATED ARTICLES

स्वाभिमान केंद्र का 12वां स्थापना दिवस मनाया गया, राज्यपाल ने किया प्रतिभाग

देहरादून। गढ़ी कैंट में छावनी परिषद देहरादून द्वारा वरिष्ठ नागरिकों केे मनोरंजन एवं समय व्यतीत करने के लिए स्थापित स्वाभिमान केंद्र का 12वां स्थापना...

चयन आयोग में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का प्रदर्शन 

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयोजक शिवप्रसाद सेमवाल के नेतृत्व मे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मे जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने...

एनएसएस डे पर एसजीआरआर कालेज में रक्तदान शिविर आयोजित

देहरादून। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के स्थापना दिवस पर एसजीआरआर (पीजी) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी तथा महेंद्र इंद्रेश...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्वाभिमान केंद्र का 12वां स्थापना दिवस मनाया गया, राज्यपाल ने किया प्रतिभाग

देहरादून। गढ़ी कैंट में छावनी परिषद देहरादून द्वारा वरिष्ठ नागरिकों केे मनोरंजन एवं समय व्यतीत करने के लिए स्थापित स्वाभिमान केंद्र का 12वां स्थापना...

चयन आयोग में राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी का प्रदर्शन 

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संयोजक शिवप्रसाद सेमवाल के नेतृत्व मे उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग मे जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने...

एनएसएस डे पर एसजीआरआर कालेज में रक्तदान शिविर आयोजित

देहरादून। राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के स्थापना दिवस पर एसजीआरआर (पीजी) कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी तथा महेंद्र इंद्रेश...

ग्रामीण कौशल योजना अंतर्गत एल्युमिनी कम सीएक्सओ मीट का हुआ आयोजन

देहरादून। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आज संस्कृति आडिटोरियम देहरादून में पं0 दीन दयाल उपायध्याय की जयंती के अवसर पर दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य...

Recent Comments