Tuesday, October 3, 2023
Home उत्तराखंड लैंडस्लाइड के बाद एंबुलेंस के लिए नहीं था रास्ता

लैंडस्लाइड के बाद एंबुलेंस के लिए नहीं था रास्ता

चमोली। बदरीनाथ हाईवे पर 40 साल से ज्यादा वक्त से भूस्खलन के चलते नासूर बना लामबगड़ भूस्खलन जोन लोगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। शनिवार को लामबगड़ के पास अत्यधिक बारिश से लैंडस्लाइड होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। जिसके कारण दो बीमार व्यक्तियों को ले जा रही एम्बुलेंस फंस गई। जिसके बाद चमोली पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने दोनों मरीजों को स्ट्रेचर के माध्यम से दूसरे छोर पर पहुंचाया और दूसरी एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
बता दें कि बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ भूस्खलन जोन नासूर बन गया है। यहां करोड़ों रुपए की लागत से लैंडस्लाइड जोन का ट्रीटमेंट तो किया गया, लेकिन जोन के पास खचड़ा नाला परेशानी का सबब बन गया है।
वहीं, इससे सटे क्षेत्र में नया भूस्खलन जोन बन गया है। हल्की वर्षा में यह भूस्खलन जोन कहर बरपा रहा है। इससे यात्रियों सहित आम नागरिकों को खासी परेशानी हो रही है। आपदा के बाद से ही इसके स्थायी ट्रीटमेंट की कार्ययोजना बनाई गई और विदेशी इंजीनियरों से भी राय ली गई। पहले तो नदी के किनारे चेकडैम बनाकर भू-कटाव रोकने का प्रयास हुआ, लेकिन यह निर्माण के दौरान ही आपदा की भेंट चढ़ गया।

RELATED ARTICLES

मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज कैंप कार्यालय में नव नियुक्त दायित्वधारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष शिव...

आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 9 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री डा...

सेना के तीन ट्रक हुए दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान घायल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। पिथौरागढ़ के अस्कोट थाना क्षेत्र में सेना के काफिले में चल रहे तीन ट्रक एक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मंत्री गणेश जोशी ने नवनियुक्त दायित्वधारी शिव सिंह बिष्ट को दी बधाई

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से आज कैंप कार्यालय में नव नियुक्त दायित्वधारी प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना राज्य स्तरीय अनुश्रवण परिषद् के उपाध्यक्ष शिव...

आयुष्मान में नौ लाख से अधिक मरीजों का हो चुका है मुफ्त उपचारः डा धन सिंह रावत

देहरादून। प्रदेश में आयुष्मान योजना के तहत अभी तक 9 लाख से अधिक मरीजों का मुफ्त उपचार किया जा चुका है। स्वास्थ्य मंत्री डा...

सेना के तीन ट्रक हुए दुर्घटनाग्रस्त, कई जवान घायल

पिथौरागढ़। उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। पिथौरागढ़ के अस्कोट थाना क्षेत्र में सेना के काफिले में चल रहे तीन ट्रक एक...

वेलफेयर सोसाइटी ने विजय पार्क में किया पौधारोपण

देहरादून। प्रेरणा रिहबिलिटेशन वेलफेयर सोसाइटी द्वारा विजय पार्क स्थित कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर वृक्षारोपण...

Recent Comments