```
उत्तराखंड

व्यापारियों ने बैठक में क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी के विरोध में किया हंगामा

हल्द्वानी। वेंडर जोन निर्धारण को बुलाई बैठक में व्यापारियों ने क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी के विरोध में हंगामा किया। कहा इससे व्यापारियों का नुकसान होगा। मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी ने कहा कि व्यापारी किसी भी हालत में क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी नहीं नहीं लगाने देंगे।
जिला प्रशासन व पालिका प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में गुरुवार को बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने वेंडर जोन के बजाए डीएसए मैदान में लगने जा रही क्राफ्ट बाजार प्रदर्शनी का विरोध कर दिया। तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति साह ने कहा प्रदर्शनी शहर से बाहर लगाई जाए। महासचिव त्रिभुवन फत्र्याल ने कहा कि यह हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन है। मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष नेगी ने कहा मैदान से प्रदर्शनी लगी तो व्यापारी विरोध करेंगे। साथ ही मामले को लेकर हाईकोर्ट जाएंगे। भारी के बाद बैठक में क्राफ्ट बाजार को लेकर कोई निर्णय नहीं हो सका। यहां तहसीलदार नवाजिश खलीक, अधिशासी अधिकारी अशोक वर्मा, एसआई हरीश बिष्ट, राजेश वर्मा, अमरप्रीत सिंह, जमीर अहमद, सिद्धार्थ छेत्री, दीवान सिंह, विजय कुमार रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *