Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम

शपथ ग्रहण कार्यक्रम के लिए पुलिस के पुख्ता इंतजाम

देहरादून। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री व अन्य केन्द्रीय मंत्रियों के सम्भावित आगमन पर पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर सभी कर्मचारियों व अधिकारियों को डयूटी पर लापरवाही ना बरतने की हिदायत दी। उत्तराखंड में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अन्य गणमान्य अतिथियों के सम्मिलित होने की संभावना के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल कि आज वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ब्रीफिंग की गयी। ब्रीफिंग के दौरान प्रधानमंत्री व अन्य गणमान्य अथितियों के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत किए गए सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई तथा वर्तमान सुरक्षा परिदृष्य के दृष्टिगत सभी अधिकारी, कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर अपना कर्तव्य निर्वहन करने हेतु निर्देष्ठिात किया गया।
ब्रीफिंग के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था, अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना, पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा ड्यूटी में लगने वाले समस्त पुलिस बल को निर्देशित किया की वी०वी०आई०पी० ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 3 घण्टा पूर्व अपने ड्यूटी स्थल पर पहुंचकर अपनी ड्यूटी के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त कर लें तथा ड्यूटी स्थल व उसके आस-पास के स्थान को भली-भांति चैक कर लिया जाए, कोई भी संदिग्ध वस्तु मिलने पर उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। केवल अधिकृत व्यक्तियों व उनके वाहनों को ही अन्दर जाने की अनुमति दी जाए। वी०वी०आई०पी० से मिलने वाले व्यक्तियों पर भी सुरक्षा की दृष्टि से कड़ी नजर रखी जाए एवं पूर्व में नामित व्यक्तियों को ही एंटी सबोटाज चेकिंग के पश्चात कार्यक्रम स्थल में जाने की अनुमति दी जाए। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश मार्गों पर नियुक्त प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को भली भांति चैक करने के उपरान्त ही कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश की अनुमति दी जाये, इस सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की लापरवाही न की जाए, जनसभा में आने वाले लोगों को पूर्व निर्धारित स्थान पर ही बैठने की अनुमति दी जाये, अनावश्यक रूप से किसी भी व्यक्ति को बैरिकेटिंग आदि के उपर खडा न होने दे। कार्यक्रम समाप्ति के उपरान्त उपस्थित भीड के वी.वी.आई.पी की ओर जाने अथवा एक साथ बाहर निकलने की स्थिति में किसी प्रकार की भगदड़ होने की सम्भावना के दृष्टिगत नियुक्त पुलिस बल को लाउड हेलरों के माध्यम से लोगों को संयमित होकर कार्यक्रम स्थल से बाहर जाने तथा सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पूर्व में ही सुरक्षा के समुचित प्रबंध किए जाने के निर्देष्ठा दिए गए, साथ ही ड्यूटी पर लगने वाले समस्त कर्मियों को निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन का बिल्कुल इस्तेमाल ना किया जाए एवं ना ही बिना बताए अपने ड्यूटी प्वाइंट को छोड़ा जाए। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी/कर्मचारी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments