Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड सोसाइटी नें ‘ओनली वन अर्थ’ थीम के तहत पर्यावरण को बचाने का...

सोसाइटी नें ‘ओनली वन अर्थ’ थीम के तहत पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया

देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर देहरादून की लोअर नत्थनपुर विकास समिति एवं अभिव्यक्ति सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में ‘‘ओनली वन अर्थ’’ थीम के तहत पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बु़ि़द्धजीवियों ने अपने विचार रखे। उत्कृष्ट पोस्टर्स और स्लोगन बनाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। लोअर नत्थनपुर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को नत्थनपुर विकास समिति से जुड़े कॉलोनीवासियों और अभिव्यक्ति सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने मिलकर लोगों को जागरूक करने और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अभिव्यक्ति सोसाइटी की गीतांजली दत्ता ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अब सभी लोगों को अपनी जिम्मेदारी को समझना होगा। उन्होंने प्लास्टिक के कचरे से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने प्लास्टिक और पन्नी के कम से कम इस्तेमाल और इसे दोबारा इस्तेमाल करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के समन्वयक डॉ राकेश डंगवाल ने कहा कि पर्यावरण को बचाने की दिशा में पौधे लगाना जितना महत्वपूर्ण है उससे कहीं ज्यादा जरूरी है रोपे गए पौधों की देखभाल करना। उन्होंने जल संरक्षण की दिशा में बारिश के पानी के संचय की जानकारी दी। केंद्रीय विद्यालय के 9वीं कक्षा के छात्र करन ने कहा कि आज उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुकसानों का पता चला। द इंडियन एकेडिमी के 10वीं के छात्र दिव्यजीत और हिमांशु पंवार ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखना बेहद महत्वपूर्ण है। विवेकानंद स्कूल की छात्रा अदिति का कहना था कि पृथ्वी को बचाना हम सभी का कर्तव्य हैै।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments