देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक को प्रदर्शित करने वाला यह महोत्सव प्रेरणादायी है। प्रदेश की विभिन्न संस्कृतियों के एकीकरण वाला यह महोत्सव एक स्थान पर लघु उत्तराखंड की उपस्थिति का एहसास कराने वाला है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की विभिन्न प्रकार की गायन शैली, नृत्य शैली, भाषा शैली का यह अद्भुत संगम हमें हमारी गौरवशाली संस्कृति का परिचय देकर गौरवान्वित कर रहा है। उन्होंने ऐसे आयोजनों के लिये राज्य सरकार के स्तर पर यथा संभव सहयोग का भी आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पारंपरिक उत्पादों, खान पान, आदि के स्टालों का भ्रमण कर स्टाल स्वामियों का उत्साहवर्धन भी किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज केवल भारत के ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व के लोग उत्तराखंड की संस्कृति और सभ्यता से परिचित हो रहे हैं। हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश के धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार और यहां की सांस्कृतिक विशेषता का दुनिया भर में प्रचार-प्रसार हो रहा है, उत्तराखंड दुनिया के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार निरंतर प्रदेश के चहुंमुखी विकास और सांस्कृतिक विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 21 वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। हम इस दिशा में निरंतर प्रयासरत रहते हुए उत्तराखण्ड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. नंद किशोर हटवाल, सुधीर नौटियाल, मोहन खत्री के साथ प्रदेश भर के लोक संस्कृति से जुड़े कलाकार एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम
Recent Comments
Hello world!
on