Saturday, July 27, 2024
Home उत्तराखंड हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिएः महेंद्र...

हर घर तिरंगा अभियान में हर किसी को शामिल होना चाहिएः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने टेलिफोनिक माध्यम से पार्टी कार्यकर्ताओं से संपर्क कर कहा कि भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। उल्लास से भरपूर भारत का जन-जन आगामी 13 से 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ेगा। हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए चतुर्दिक प्रयास हो रहे हैं। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों के मन में राष्ट्र के प्रति कत्र्तव्य बोध उत्पन्न करके आगामी संकल्पों को पूरा करने का प्रण लेना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए फ्लैग कोड में भी अहम बदलाव किये हैं। आजादी के बाद पहली बार देश का हर नागरिक अपने घर, व्यापारिक प्रतिष्ठान या सार्वजनिक स्थल पर तिरंगा फहरा सकता है। आजादी के बाद देश ने पहली बार तिरंगे के जनक पिंगली वेंकैया जी का जन्म दिन मनाया और उनके योगदान को स्मरण किया।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर गाये जाने वाले गीत शरीर में अलग ही ऊर्जा पैदा कर देते हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चरखे से खादी का बना तिरंगा न केवल आजादी की लड़ाई की पहचान बना बल्कि आज भी देशभक्ति का प्रतीक है। वर्तमान समय में, जब सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है, तिरंगा यात्रा भी हाईटेक हो गयी है इसके लिए संस्कृति मंत्रालय ने एक अलग पहल की है जिसमें आनलाइन भी तिरंगा लगाया जा सकता है। यही नहीं वेबसाइट पर जाकर एक प्रमाणपत्र भी डाउनलोड लोड किया जा सकता है।
महेंद्र भट्ट ने अपने सम्बोधन में कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पहली बार सभी उन महापुरूषों व क्रांतिकारी नायकों को याद किया जा रहा है जिन्हें अभी तक उचित सम्मान नहीं मिला था या भुला दिया गया था।उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि स्वतंत्रता दिवस आने से पहले ही इंटरनेट मीडिया पर तिरंगा लहराने लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंटरनेट मीडिया एकांउट की डीपी पर तिरंगा लगाया और लोगों से भी ऐसा करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आग्रह का असर तत्काल देखा गया और प्रत्येक भारतीय उनके इस अभियान से बहुत तेजी से जुड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश पहुंची

ऋषिकेश। दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस द्वारा निकली जा रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा हरिद्वार...

Recent Comments