Saturday, July 27, 2024
Home उत्तराखंड हिन्दी विश्व की सबसे बड़ी सम्पर्क भाषाः शुक्ला

हिन्दी विश्व की सबसे बड़ी सम्पर्क भाषाः शुक्ला

देहरादून। हिन्दी विश्व की सबसे बड़ी सम्पर्क भाषा है। वर्तमान वैश्विक परिवेश में भारत की बढ़ती उपस्थिति हिन्दी का उन्नयन कर रही है। हिन्दी राष्ट्रभाषा की गंगा से विश्व भाषा की गंगासागर बनने की प्रक्रिया में है। विश्व स्तर पर हिन्दी की स्वीकार्यता बढ़ रही है। हिन्दी आज 64 करोड़ लोगों की मातृभाषा, 20 करोड़ लोगों के लिए दूसरी तथा 44 करोड़ लोगों के लिए तीसरी भाषा है, जबकि शेष लोग उसे विदेशी भाषा के रूप में प्रयुक्त कर रहे हैं। हिन्दी सहित्य सृजन की परम्परा भी बारह हजार सौ वर्ष पुरानी है। जो वर्तमान 21वीं सदी तक गंगा की अनाहत-अविरल धारा की भांति प्रवाहमान है। यह बात हिन्दी साहित्य भारती के संस्थापक एवं केन्द्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री उ0प्र0 रविन्द्र शुक्ला ने एक मुलाकात में कही। उन्होंने डा0 जयन्ती प्रसाद नौटियाल के एक अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि विश्व में हिन्दी जानने वालों की संख्या एक अरब 29 करोड़ 86 लाख 17 हजार 995 है, जो कि विश्व की सम्पूर्ण जनसंख्या का 18 प्रतिशत है। जबकि चीनी (मन्दारिन) बोलने वालों की संख्या मात्र नब्बे करोड़ चार लाख छह हजार छ सौ चैदह है। हिन्दी और मन्दारिन भारत तथा चीन की विशाल जनसंख्या के बल पर विश्व में अग्रणी भाषाएं है। मन्दारिन चीन की मुख्य भूमि के अतिरिक्त ताईवान और सिंगापुर में भी प्रयुक्त होती है, जबकि हिन्दी का प्रसार अपेक्षाकृत अधिक देशों में है। वह दक्षेस के देशों, खाड़ी देशों, यूरोप एवं अमेरिका के अलावा उन देशों में बहुतायत से प्रयुक्त होती है जहाँ भारतीय श्रमिक ब्रिटिश शासन काल में विशेष अनुबन्ध के तहत गये थे। ऐसे देशों में माॅरिशस, फिजी, सूरीनाम, गयाना, ट्रिनिडाड और टोबैको की गणना की जाती है। भारत के बाहर फिजी एक ऐसा देश है जहां हिन्दी को राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। हिन्दी को फिजी सरकार ने संसद में प्रयोग करने की मान्यता दी है। उन्होंने वर्ष 2015 के सामयिक सरस्वती में डा0 नौटियाल के शोध का जिक्र करते हुए कहा कि हिन्दी जानने वालों की कुल संख्या 1300 मिलियन और मन्दारिन बोलने वालों की कुल संख्या 1100 मिलियन है। हिन्दी का प्रसार मन्दारिन के मुकाबले दोगुनी गति से हो रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दी को वैश्विक सन्दर्भ देने में उपग्रह-चैनलों, विज्ञापन एजेन्सियों, बहुराष्ट्रीय निगमों तथा यांत्रिक सुविधाओं का विशेष योगदान है। हिन्दी वैश्विक मीडिया की चहेती भाषाओं में से है। वह जनसंचार-माध्यमों की सबसे प्रिय एवं अनुकूल भाषा बनकर निखरी है। आज विश्व में सबसे ज्यादा पढ़े जाने वाले समाचार पत्रों में आधे से अधिक हिन्दी के है। हिन्दी अब नई प्रौद्योगिकीय के रथ पर आरूढ़ होकर विश्वव्यापी बन रही है। उसे ई-मेल, ई-काॅमर्स, ई-बुक, इन्टरनेट, एसएमएस एवं वेब जगत में बड़ी सहजता से देखा जा सकता है। वह सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक तथा आर्थिक परिवर्तन को साकार कर रही है। इन्टरनेस जैसे वैश्विकम माध्यम के कारण हिन्दी के समाचार पत्र एवं पत्रिकाएं दूसरे देशों में विविध वेबसाइट पर उपलब्ध है। ई पेपर और ई पत्रिकाओं ने हिन्दी पाठकों का विश्वव्यापी वर्ग है।

RELATED ARTICLES

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एक हजार अतिथि शिक्षकों की होगी भर्तीः डॉ. धन सिंह रावत

देहरादून। शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभाग विषयों में रिक्त पदों के सापेक्ष एक हजार नये अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इस संबंध में...

श्रीदेव सुमन को पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

टिहरी। टिहरी राजशाही के खिलाफ 84 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले और महान स्वतंत्रता सेनानी श्री देव सुमन को उनके बलिदान दिवस पर...

मेडिकल स्टोर में लगी आग, लाखों की दवाइयां जलकर राख

रुड़की। पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर की दुकान में अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना दमकल...

कांग्रेस की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा ऋषिकेश पहुंची

ऋषिकेश। दिल्ली के बुराड़ी में केदारनाथ मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कांग्रेस द्वारा निकली जा रही केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा हरिद्वार...

Recent Comments