Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड आंधी-तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने के केंद्रीय मंत्री ने दिए...

आंधी-तूफान से हुए नुकसान का आकलन करने के केंद्रीय मंत्री ने दिए निर्देश

हल्द्वानी। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने आंधी और तूफान से हुए जान माल के नुकसान की जानकारी अधिकारियों से ली। जिसके बाद उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। अजय भट्ट ने जिलाअधिकारी धीरज सिंह सहित डीएफओ, एक्सईन पीडब्ल्यूडी सहित अन्य अधिकारियों से फोन पर बात की। तेज आंधी की चपेट में आकर दो व्यक्तियों की मृत्यु और एक व्यक्ति के घायल होने की जानकारी अधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को दी। जिस पर उन्होंने शोक संवेदना प्रकट की. केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने आंधी और तूफान से हुए किसानों की फसलों नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने अपने प्रतिनिधि भगवान तिवारी को आंधी तूफान से पीड़ित हुए परिवारों में जाकर उनकी कुशलक्षेम पूछने और हर संभव मदद पहुंचाने के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा जिला अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर आमजन के नुकसान और विभागों में हुए नुकसान का आकलन करने के लिए भी कहा है। गौरतलब है कि देर शाम आए भीषण आंधी तूफान में विद्युत विभाग, उद्यान विभाग, कृषि विभाग सहित कई अन्य विभागों का भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा तूफान और ओलावृष्टि से किसानों की आम, लीची, आडू, खुमानी, पूलम जैसे कई अन्य प्रजातियों को नुकसान भी पहुंचा है। जिसके आकलन के निर्देश केंद्रीय मंत्री भट्ट द्वारा दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments