Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड आप के सीएम पद के चेहरे कर्नल कोठियाल अपनी जमानत भी नहीं...

आप के सीएम पद के चेहरे कर्नल कोठियाल अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए

उत्तरकाशी। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में 632 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। इसमें से 474 प्रत्याशी अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। इसमें आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल अजय कोठियाल का नाम भी शामिल हैं। उत्तराखंड विधानस भा चुनाव में कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी (आप) के मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे। वह उत्तरकाशी जनपद की गंगोत्री सीट से चुनाव लड़े। इस चुनाव में वह अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए। उन्हें मात्र 6161 वोट मिले। अगर वोट प्रतिशत की बात करें तो उन्हें मात्र 10.33 वोट मिले।
अपनी जमानत बचाने के लिए किसी भी प्रत्याशी को कुल हुए मतदान का 16.66 प्रतिशत वोट हासिल करना होता है। यानि कुल हुए मतदान का छठा हिस्सा प्राप्त करना होता है। जिस प्रत्याशी की जमानत बचती है तथा उस प्रत्याशी को धरोहर राशि वापस मिल जाती है। जिनका वोट 16.66 प्रतिशत से कम होता है तो उनकी जमानत नहीं बचती है। केवल एक दशा जमानत धनराशि वापस दी जाती है, जब कोई प्रत्याशी 16.66 प्रतिशत से कम वोटों से जीत गया हो। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के अनुसार, संसदीय या विधानसभा चुनाव लड़ने वाले प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक निश्चित सुरक्षा राशि जमा करना अनिवार्य है। संसदीय चुनाव लड़ने के लिए 25 हजार रुपये है और विधानसभा चुनाव के लिए 10 हजार रुपये है। यह राशि चुनाव आयोग के पास जमा की जाती है। गंगोत्री सीट उत्तरकाशी जनपद की तीन विधानसभा सीटों में से एक हैं। यहां नौ प्रत्याशी मैदान में थे। इस सीट पर भाजपा के प्रत्याशी सुरेश सिंह चैहान 29619 वोटों के साथ विजय रहे। दूसरे स्थान पर कांग्रेस के विजयपाल सिंह सजवाण को 21590 वोट मिले।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments