Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड गांव में लगी आग, चार मकान जलकर खाक

गांव में लगी आग, चार मकान जलकर खाक

काशीपुर। गर्मी का सीजन आते ही आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पहाड़ी इलाकों में फॉरेस्ट फायर की घटनाओं से शासन प्रशासन चिंतित है। वहीं, शहरी इलाकों में आगजनी की घटनाओं ने भी लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। बाजपुर के एक गाव में आग से एक के बाद एक घर जलकर खाक हो गए।
बीती देर रात बाजपुर में चार कच्चे घरों में आग लग गयी। देखते ही देखते चारों घर आग में स्वाहा हो गये। घरों के जलने की तस्वीरें लाइव कैमरे में कैद हो गयी हैं। आग से घर में रखा खाने पीने, ओढ़ने पहनने के कपड़े, स्कूली बच्चों की कॉपी किताबें, जेवरात सहित नकदी जल कर राख हो गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
मामला बाजपुर तहसील के रतनपुरा गांव का है। यहां देर रात अचानक चार कच्चे घरों में आग लग गयी. आग सबसे पहले इंद्रजीत के घर से लगी। देखते ही देखते आग ने चार घरों को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। इस दौरान घरों में रहने वाले लोगों ने बमुश्किल घरों से भागकर जान बचाई। आग से पीड़ित इंद्रजीत, अमरजीत, रविन्द्र और सरोज के घरों का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि अभी तक प्रशासन ने उनकी सुध नहीं ली है।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments