Thursday, May 16, 2024
Home उत्तराखंड जंगल की आग ने वन विभाग कर्मचारियों के छुड़ाए पसीने

जंगल की आग ने वन विभाग कर्मचारियों के छुड़ाए पसीने

नैनीताल। उत्तराखंड में जंगल की आग ने वन विभाग कर्मचारियों के पसीने छुड़ाए दिए हैं। रविवार को गढ़वाल से कुमाऊं तक आठ जगह जंगल धधके। अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा के मुताबिक, नैनीताल वन प्रभाग की बडोन और मनोरा रेंज में वन कर्मचारियों के साथ आग बुझाने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) को तैनात किया गया है।
जंगल की आग को लेकर वन विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, गढ़वाल में वनाग्नि की दो और कुमाऊं में चार घटनाएं हुई हैं, जबकि दो घटनाएं वन्य जीव क्षेत्र की हैं। केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के आरक्षित वन क्षेत्र में आग की दो घटनाओं में चार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में वन संपदा को नुकसान हुआ है।
अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग में वनाग्नि की एक, लैंसडाउन वन प्रभाग में एक, चंपावत वन प्रभाग में एक और सिविल सोयम अल्मोड़ा वन प्रभाग में वनाग्नि की एक घटना सामने आई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक वनाग्नि की घटनाएं बढ़कर 606 हो गई हैं। इसमें 220 घटनाएं गढ़वाल और 333 कुमाऊं मंडल की हैं, जबकि 53 घटनाएं वन्य जीव क्षेत्र की हैं, जिससे 735 हेक्टेयर से अधिक वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जंगलों की आग के मामले में वन विभाग की ओर से शरारती तत्वों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पिथौरागढ़ में अब तक सबसे अधिक 25 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें दो नामजद और 23 अज्ञात शामिल हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा वन प्रभाग में 22 अज्ञात एवं नैनीताल वन प्रभाग में 12 नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज है।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments