Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का हुआ विस्तार

देहरादून। उत्तराखंड में श्रम कानून के तहत पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की प्रदेश कार्यकारिणी का आज विस्तार किया गया। यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता के निर्देशानुसार कार्यकारिणी में सभी जिलों से पदाधिकारी व सदस्यों को शामिल किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर अल्मोड़ा से प्रकाश पंत, जोशीमठ से प्रकाश कपरूवाण, चंपावत से नारायण दत्त भट्ट, देहरादून से एस पी उनियाल, संजीव शर्मा, चैतराम भट्ट, जाहिद अली, व अधीर मुखर्जी की ताजपोशी की गयी। प्रदेश मंत्री पद पर टिहरी से शीशपाल रावत, डोईवाला से राजेंद्र वर्मा व विनय भट्ट को लिया गया है। प्रदेश संगठन मंत्री काशीपुर से श्रवण कुमार देहरादून से वीरेंद्र गैरोला को बनाया गया है।
आडिटर पद पर देवेंद्र प्रसाद चमोली व कार्यालय मंत्री पद पर विजय शर्मा का मनोनयन किया गया। इसके अतिरिक्त प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों में वरिष्ठ पत्रकार जय सिंह रावत, अरुण प्रताप सिंह, गोविंद पुन्डीर, संजीव पंत, सुरेश उप्रेती, गीता चैहान, खालिद, कंवर सिंह सिद्दू, दीपक गुप्ता, अनिल वर्मा शामिल हैं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीण मेहता व प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत ने कहा कि यूनियन निरंतर पत्रकारों के हितों के लिए संघर्षरत है। यूनियन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की सुरक्षा करना है। बैठक में पत्रकारों की कई समस्याओं पर व्यापक विचार विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि अति शीघ्र यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करेगा। बैठक में यूनियन की स्मारिका निकाले जाने पर सहमति व्यक्त की गयी। बैठक में तय किया गया अगस्त या सितंबर माह में देश के सबसे बड़े संगठन इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन ( आईजेयू ) का एक अधिवेशन देहरादून में आयोजित किया जाएगा। जिसमें देशभर के सौ से अधिक पत्रकार अधिवेशन में शामिल होंगे। बैठक मे वरिष्ट पत्रकार गजेन्द्र रावत के खिलाफ सरकार के इशारे पर दर्ज मुकदमें की निन्दा की गयी।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments