Friday, May 17, 2024
Home उत्तराखंड डीपीएसजी कप कराटे प्रतियोगिता में अल्टस स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन

डीपीएसजी कप कराटे प्रतियोगिता में अल्टस स्कूल ने किया शानदार प्रदर्शन

विकासनगर। द अल्टस इंटरनैशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने डीपीएसजी कराटे में शानदार प्रदर्शन कर 5 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया।
विकासखंड सहसपुर के क्षेत्र रामपुर स्थित द अल्टस इंटरनैशनल स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने डीपीएसजी कप कराटे में आयशा बिष्ट, प्रशांत त्रिपाठी, सृष्टि सिंह, प्रिया त्रिपाठी, अंश बिष्ट, सन्ना और अंश कुमार ने अपने कोच कार्तिक अरोड़ा के नेतृत्व में भाग लिया। यह प्रतियोगिता 29 और 30 अप्रैल को डीपीएसजी सेलाकुई में आयोजित की गई। जिसमें आयशा बिष्ट, प्रशांत त्रिपाठी, सृष्टि सिंह, प्रिया त्रिपाठी, अंश बिष्ट ने स्वर्ण पदक और सन्ना तथा अंश कुमार ने कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस शानदार प्रदर्शन और जीत के लिए प्रधानाचार्या अनु गुप्ता ने विद्यार्थियों और उनके कोच कार्तिक अरोड़ा को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी इसी प्रकार कामयाबी हासिल करते रहें।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments