Thursday, May 16, 2024
Home उत्तराखंड देहरादून के अक्षत जोशी ने जाइलोफोन पर अपनी प्रस्तुति देकर विरासत में...

देहरादून के अक्षत जोशी ने जाइलोफोन पर अपनी प्रस्तुति देकर विरासत में लोगों का दिल जिता

देहरादून। विरासत आर्ट एंड हेरीटेज फेस्टिवल 2022 के छठा दिन की शुरुआत ’विरासत साधना’ कार्यक्रम के साथ हुआ। विरासत साधना कार्यक्रम के अंतर्गत देहरादून के 12 स्कूलों ने प्रतिभाग किया जिसमें कुल 17 बच्चों ने भारतीय शास्त्रीय संगीत, गायन और नृत्य पर अपनी प्रस्तुतियां दी। विरासत अपने इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को उनकी जड़ों से जोड़ना और भारतीय शास्त्रीय संस्कृति को जीवित रखने का प्रयास कर रहा है। शो का मुख्य आकर्षण सेंट कबीर अकादमी के अक्षत जोशी थे जिन्होने जाइलोफोन पर अपनी प्रस्तुति देकर मैजुद दर्शको को आनंदित कर दिया। विरासत साधना कार्यक्रम मे छात्रों ने भरतनाट्यम और कथक नृत्य पर अपनी प्रस्तुति दी वही स्वर गायन में राग बागेश्री और राम का गुण गान जैसे गायन से छात्रों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विरासत साधना में प्रतिभाग करने वाले स्कूलों में आईटी चिल्ड्रन एकेडमी-नृत्य किंकीनी, झंकार डांस स्कूल, ओलंपस हाई स्कूल, द ओएसिस, स्वामी वीणा महाराज म्यूजिक एंड डांस एकेडमी, गली म्यूजिक एकेडमी, तुलाज इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली पब्लिक स्कूल, सेंट जूड्स स्कूल, हिल फाउंडेशन स्कूल, सेंट कबीर अकादमी और ग्राफिक एरा ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ एवं कालू राम बमानिया द्वारा लोक संगीत प्रस्तुत किया गया। कालू राम बमानिया मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के एक लोक गायक हैं और वे सूफी, भक्ति और पारंपरिक लोक गीत को गाना पसंद करते है। वे अपने अनोखे तरीके से कबीर भजन, मीरा, सूरदास, गोरखनाथ कि रचना भी गाते हैं। उनका मानना है कि कबीर एक संपूर्ण दर्शन है और भगवान सभी के भीतर हैं जो दूसरों के प्रति अच्छाई भगवान को सदेव जगाये रखता है। वही सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्य प्रस्तुतियों में शिंजिनी कुलकर्णी द्वारा कथक नृत्य प्रस्तुत किया गया। शिंजिनी कुलकर्णी कालका बिंदादीन वंश की नौवीं पीढ़ी में जन्मी है एवं वे प्रसिद्ध कथक नर्तक स्व पं बिरजू महाराज की पोती हैं। उन्होंने कथक नृत्य का प्रशिक्षण अपने दादा से पांच साल की उम्र में सीखना शुरू किया था।
उन्होंने भारत में खजुराहो नृत्य महोत्सव, ताज महोत्सव, कालिदास महोत्सव, कथक महोत्सव आदि जैसे प्रतिष्ठित समारोहों में अपने नृत्य का प्रदर्शन किया है। वही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क, सैन फ्रांसिस्को, ह्यूस्टन, मिनियापोलिस, बैंकॉक, तेहरान जैसे जगहो में भी अपनी प्रस्तुति दिए हैं। शिंजिनी कुलकर्णी को अपने दादाजी की नृत्यकलाओं जैसे नृत्य केली, होली उत्सव, कृष्णयन और लोहा का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला है। शिंजिनी कुलकर्णी ने आज के अपने प्रस्तुति को अपने गरू और नाना जी स्व प बिरजु महाराज को श्रद्धांजलि स्वरूप भेट किया जो 13 मातृ जैत ताला है। इस प्रस्तुति में सितार पर विशाल मिश्रा, वोकल में जकी खान, पदांत पर आर्यव आनंद एवं तबला पर शुभ महाराज थे। आज के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतिम प्रस्तुतियों में आमिर अली खान द्वारा सरोद वादन कि प्रस्तुतियां हुई।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments