Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस में मची सिर फुटव्वलः चौहान

नेता प्रतिपक्ष को लेकर कांग्रेस में मची सिर फुटव्वलः चौहान

देहरादून। भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने कॉंग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “नेता प्रतिपक्ष के चुनाव को लेकर कॉंग्रेस में मची सिर फुटौवल से एक मर्तबा पुनः स्पष्ट हो गया कि जनता का उन्हंे सबक सिखाने का चुनावी निर्णय सही था”। चौहान ने कॉंग्रेस पर व्यंग कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार का गठन और विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव भी हो गया लेकिन कॉंग्रेस पार्टी अभी भी चुनावी मोड से बाहर नहीं आ पायी है। बस अंतर इतना है कि पहले कांग्रेसी नेता विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी पार्टियों से लड़ रहे थे अब नेता प्रतिपक्ष बनने के लिए आपस में लड़ रहे हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के महत्वपूर्ण पद को नाम चयन में की जा रही देरी स्पष्ट करता है कि जिम्मेदार दायित्वों को लेकर कॉंग्रेस पार्टी का रवैया गैरजिम्मेदाराना ही रहता है। देवभूमि के बुद्धिमान मतदाताओं को कॉंग्रेस पार्टी और उनकी सुविधावादी सोच का बखूबी अंदाज़ा है तभी लगातार दूसरी बार उन्हे शर्मनाक पराजय का मुंह दिखाया। कॉंग्रेस पार्टी के अंदर के असमंजस और घमासान ने जाहिर कर दिया है कि चुनाव में जनता का निर्णय एकदम सही था वहीं दूसरी और एक बार फिर सामने आ गया कि कॉंग्रेस पार्टी और उनके नेता कभी भी सुधरने वाले नहीं हैं।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments