Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड पीएम की रैली ऐतिहासिक, जनता को मोदी के वायदे पर भरोसाः भट्ट

पीएम की रैली ऐतिहासिक, जनता को मोदी के वायदे पर भरोसाः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने पीएम मोदी की रैली को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि जनता को मोदी के वायदे पर पूरा भरोसा है और पार्टी पांचों सीटों पर 5 लाख के अंतर से जीत रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से मोदी जी के आह्वान को तत्काल अमल मे लाने का आग्रह किया। उसमे पहला देवी देवताओं के आगे शीश नवाकर और मतदाताओं से राम राम कहकर आशीर्वाद लेने की तथा मोदी के ऋषिकेश तक आने की सूचना देनी है।
श्री भट्ट ने आज मोदी जी का मार्गदर्शन लेने पहुंचे लाखों युवाओं, मातृशक्ति, पूर्व सैनिक, सर्व समाज समेत देवभूमि के सभी वर्गों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी में उमड़ा सैलाब दर्शाता है कि लोकतंत्र के महापर्व में देवभूमि भाजपामय हो गई है। इससे पहले रुद्रपुर की रैली के बाद से समूचे मानसखंड और तराई के मैदानों में विकसित भारत निर्माण के पक्ष में लहर बह रही है । वहीं आज केदारखंड समेत समूची धर्मनगरी का ये रैला मोदी जी के सैनिकों की चुनाव में जीत की गारंटी दे गया है । प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार ने ऐतिहासिक एवं युग परिवर्तनकारी कार्य किए हैं। जिसके कारण देवभूमि की जनता ने मोदी जी को आशीर्वाद देने का मन पहले से ही बनाया हुआ था। लेकिन आज मोदी जी के प्रेरणाप्रद एवं ओजस्वी भाषण के बाद सभी सीटें 75 फीसदी से अधिक मतों से जीतना भी निश्चित हो गया है।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments