Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड पुलिस दरोगा पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

पुलिस दरोगा पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

रुद्रपुर। काशीपुर क्षेत्र में उत्तराखंड पुलिस के दरोगा पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दरोगा बुरी तरह से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार हल्द्वानी में तैनात एसआइ पर लगभग एक दर्जन लड़कों ने काशीपुर के गंगे बाबा रोड पर हमला किया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित किया जा चुकी है। घायल अवस्था में परिजनों के साथ पुलिस के पास पहुंचे एसआइ आसिफ खां और उनके परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसमें उन्होंने बताया है कि वह गंगे बाबा रोड से गुजरते हुए अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ईद मिलन के लिए अपने मामा के घर जा रहे थे। तभी गंगे बाबा तिराहे के निकट खड़े चार पांच लड़के उनके साथ बदसलूकी करने लगे। जिसका दरोगा ने विरोध किया। सूचना मिलने पर दरोगा आसिफ खां के बड़े भाई असलम खां और उनका भतीजा अशरफ वहां बचाव को पहुंचे तो युवकों ने अपने अन्य साथियों को बुला लिया। बताया जा रहा है कि हमलावर युवक अवैध असलहे भी साथ लेकर आए थे। जानलेवा हमला करते हुए दरोगा और उनके परिजनों कों गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments