Friday, May 17, 2024
Home उत्तराखंड प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए

प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए

रुड़की। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (आईआईटी रुड़की) और मेसर्स पर्मियोनिक्स ग्लोबल टेक्नोलॉजीज़, वडोदरा, गुजरात, भारत ने एक प्रौद्योगिकी हस्तांतरण समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। यह प्रौद्योगिकी प्रोफेसर सुजय चट्टोपाध्याय और भुवनेश ई, पॉलिमर और प्रोसेस इंजीनियरिंग, आईआईटी रुड़की द्वारा विकसित की गई है। इंटरफ़ेस परत के साथ निर्मित कम लागत वाली प्रबलित द्विध्रुवी झिल्ली (मज़बूत बनाने वाली झिल्ली) नामक तकनीक को हाल ही में एक पेटेंट प्रदान किया गया है।
इस परियोजना को मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार, पर्मियोनिक्स मेम्ब्रेन्स प्राइवेट लिमिटेड और आईआईटी रुड़की के उच्चतर आविष्कार योजना कार्यक्रम के तहत वित्त पोषित किया गया है। इसका आविष्कार का उद्देश्य कम क्षमता पर उन्नत यांत्रिक,रासायनिक स्थिरता और उच्च जल पृथक्करण दक्षता के साथ एक सस्ती द्विध्रुवी झिल्ली विकसित करना है।
आईआईटी रुड़की के शोधकर्ताओं की टीम ने एक पॉलीमेरिक बाइपोलर मेम्ब्रेन विकसित किया है जो औद्योगिक अपशिष्टों, आरओ रिजेक्ट्स आदि से उच्च मूल्य वाले रसायनों और डिमिनरलाइज्ड पानी को एक साथ फिर से प्राप्त कर सकता है, इस प्रकार शून्य तरल निर्वहन तकनीक के बेहतर परिणाम प्राप्त होते है। इसकी अनूठी विशेषताओं का उपयोग इलेक्ट्रोलाइज़र, ईंधन सेल और फ्लो बैटरी के माध्यम से हरित ऊर्जा उत्पादन के लिए भी किया जा रहा है। इस प्रकार, इसमें वाणिज्यिक और घरेलू अनुप्रयोगों के लिए जबरदस्त गुंजाइश है। इस प्रौद्योगिकी (तकनीक) को मेसर्स पर्मियोनिक्स ग्लोबल टेक्नोलॉजीज़, वडोदरा, गुजरात, भारत को इसका लाइसेंस दिया गया है।
कार्यक्रम के बारे में बोलते हुए, सत्यजय मेयर, प्रबंध निदेशक, पर्मियोनिक्स ने कहा, “यह तकनीकी नवाचार प्रक्रिया का एक आंतरिक हिस्सा है, और हम प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के लिए आईआईटी रुड़की के आभारी हैं, जिसका उपयोग कचरे से संसाधनों को पुनप्र्राप्त करने के लिए भी किया जाएगा जो औद्योगिक अनुप्रयोग में बहुत महत्वपूर्ण हैं।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments