Friday, May 17, 2024
Home उत्तराखंड भाजपा का 3 दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग काशीपुर में शुरु

भाजपा का 3 दिवसीय प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग काशीपुर में शुरु

काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश प्रशिक्षण विभाग द्वारा काशीपुर के होटल गौतमी हाईट्स में 19 से 21 जुलाई तक चलने वाले 3 दिवसीय प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम दिन वर्ग का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय जी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में कुल 14 सत्र होंगे जिसमे भाजपा सैद्धांतिक, वैचारिक एवं मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों भाजपा की कार्यपद्धति, सहित केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकरियाँ प्रशिक्षण का हिस्सा होंगे ।
उद्घघाटन सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक ने केंद्र की मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों पर प्रकाश डाला और केंद्र सरकार की सर्व समाज का विकास करने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। मदन कौशिक ने कहा कि नरेंद्र मोदी के 8 वर्षों के कार्यकाल में जिस प्रकार से उन्होंने भारत के प्रत्येक व्यक्ति को मजबूत करने के लिए योजनाओं को धरातल पर उतारा है उससे प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हुआ है। नरेंद्र मोदी ने रक्षा क्षेत्र, शिक्षा क्षेत्र, इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र व तमाम उन क्षेत्रों में महत्वपूर्ण कदम उठाए जिससे कि आज भारत का मान देश में ही नहीं अपितु पूरे विश्व में हो रहा है। आज विश्व में कहीं भी कोई घटना घटती है तो विश्व भारत की ओर भरोसे की नजर से देखता है। आज पूरा विश्व भारत के सामने का गुणगान कर रहा है।
प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने भारतीय जनता पार्टी की कार्यपद्धति को समझाते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियां बताई। उन्होंने जानकारी दी कि भाजपा राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम के सिद्धांत पर काम करती है और राष्ट्रवाद की विचारधारा पर काम करती है। अजेय जी ने कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पालन करने तथा संगठन के प्रति ईमानदारी से काम करने को कहा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को सामाजिक कार्यो में भी बढ़चढ़कर सहभागिता करते हुए समाज के प्रति अपने उत्तरदायित्व का पालन करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments