Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड मंत्री गणेश जोशी ने की सैन्यधाम निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा

मंत्री गणेश जोशी ने की सैन्यधाम निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा

देहरादून। प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी द्वारा विधानसभा स्थित कक्ष में सैन्यधाम निर्माण कार्य की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम सरकार का एक ड्रीम प्रोजेक्ट है, हमारा संकल्प है कि 2023 तक सैन्यधाम का निर्माण कार्य पूर्ण किया जाए। मंत्री ने कहा कि कार्यदायी संस्था द्वारा अवगत कराया गया है कि सैन्यधाम निर्माण क्षेत्र में 182 पेड़ों को काटे जाने का प्रस्ताव दिया गया है जिसपर सरकार द्वारा जिलाधिकारी क्षेत्रवनाधिकारी तथा विभागीय सचिव एवं कार्यदायी संस्था को निर्देशित करते हुए आगामी 10 दिन के अंदर पेड़ों को काटते हुए कार्य सुचारू रूप से जारी रखने का आदेश दिया गया है। मंत्री ने कहा कि सैन्यधाम क्षेत्र में ही यूपीसीएल द्वारा पावर हाउस बनाया जाना है जिससे क्षेत्र में बिजली की समस्या का समाधान हो सकेगा, इसके लिए भी जिलाधिकारी तथा कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, सचिव सैनिक कल्याण डीके चैधरी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments