Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड यात्रा के साथ नौकायन का भी लुत्फ उठा पाएंगे श्रद्धालु

यात्रा के साथ नौकायन का भी लुत्फ उठा पाएंगे श्रद्धालु

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के साथ श्रद्धालु इस वर्ष तीर्थयात्री मनेरी में नौकायन का लुत्फ उठा पाएंगे। जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना प्रथम की झील में नौकायन शुरू किया गया है। इससे यहां पर चारधाम यात्रा के साथ साहसिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकेगा।
जिला साहसिक खेल प्रबंधन समिति की ओर से जोशियाड़ा झील के बाद अब मनेरी झील में भी नौकायन शुरू किया गया है। करीब दो किमी के क्षेत्र में फैली इस झील में यात्रा पर आने वाले यात्री नौकायन में कयाकिंग सहित स्पीड बोट और जेट अटैक जैसी नाव का लुत्फ उठा सकते हैं। समिति की ओर से स्थानीय युवाओं की भागीरथी आउटडोर एसोसिएशन को मनेरी झील में नौकायन के संचालन का जिम्मा दिया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम पंवार का कहना है कि जोशियाड़ा झील में नौकायन के लिए स्थानीय लोग और पर्यटक काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, मनेरी झील में चारधाम यात्रा के दौरान अच्छी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है, क्योंकि झील गंगोत्री हाईवे से सटी हुई है। इसे देखते हुए पर्यटन विभाग ने जोशियाड़ा झील की तर्ज पर मनेरी झील में नौकायन शुरू किया है।
जिला पर्यटन अधिकारी केके जोशी का कहना है कि मनेरी झील में दो माह पूर्व साहसिक खेलों को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय युवक-युवतियों को नौकायन का प्रशिक्षण दिया गया था। यात्रा के दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मनेरी झील में भी नौकायन शुरू किया गया है, जिससे स्वरोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। कयाकिंग के लिए प्रति व्यक्ति 200 रुपये और स्पीड बोट और जेट अटैक बोट के लिए प्रति व्यक्ति 250 रुपये शुल्क लिया जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग को प्रस्ताव दिया गया है। चारधाम यात्रियों के लिए मनेरी झील गंगोत्री धाम के पड़ाव पर स्थित है, जो जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर है। बस और टैक्सी से मनेरी पहुंचा जा सकता है। जहां तीर्थयात्री व पर्यटक मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना के प्रथम चरण बांध की झील में नौकायन का लुत्फ उठा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments