Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड युवाओं और महिलाओं को मत्स्य विकास विभाग की योजनाओं से जोड़ा जाए

युवाओं और महिलाओं को मत्स्य विकास विभाग की योजनाओं से जोड़ा जाए

देहरादून। पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित अपने कक्ष में पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन विभाग से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पशुपालन, दुग्ध विकास एवं मत्स्य पालन के विकास के कार्यों पर बल देते हुए कहा कि हमें स्थानीय महिला समूहों एवं युवाओं को ध्यान में रखकर योजनाएं बनानी होंगी, साथ ही उन्होंने कहा कि ऊधमसिंह नगर में निवास कर रहे बंगाली समाज के लोगों को मत्स्य पालन से जोड़ने की कार्ययोजना पर कार्य किया जाए।
मंत्री ने ऊधमसिंह नगर स्थित बरी क्षेत्र में विभाग द्वारा 24-25 एकड़ क्षेत्र में निर्मित होने वाले तालाब की जानकारी ली तथा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी इस तरह के कार्यों को कराए जाने पर जोर दिया। मंत्री ने कहा कि ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में मत्स्य पालन की अपार सम्भावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं और महिलाओं को मत्स्य विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं से जोड़ा जाए, जिससे पलायन और बेरोजगारी पर अंकुश लगाया जा सके। मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा प्रदेश में जल्द ही पीपीपी मोड पर आंचल कैफे लांच किए जाएंगे, जिससे कि युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सितम्बर से विभिन्न यात्रा पड़ावों पर भी विभाग आंचल दूध, कुल्फी तथा आइस्क्रीम आदि उत्पादों की बिक्री हेतु आंचल क्योस खोलने की तैयारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments