Friday, May 17, 2024
Home उत्तराखंड यूकेडी एवं व्यापारी नेता की कार में युवक ने लगायी आग

यूकेडी एवं व्यापारी नेता की कार में युवक ने लगायी आग

हरिद्वार। यूकेडी एवं व्यापारी नेता सुमित अरोड़ा की घर के सामने खड़ी कार में एक युवक ने आग लगा दी। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी। सुमित अरोड़ा ने नगर कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर खड़खड़ी निवासी युवक को नामजद करते हुए कार्रवाई की मांग की है। सत्यम विहार भूपतवाला निवासी उत्तराखंड क्रांति दल के व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि बीती रात घर के बाहर खड़ी उनकी कार में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिससे कार पूरी तरह जल गयी। आसपास अन्य वाहन भी खड़े थे। जिससे बड़ी घटना हो सकती थी। सुमित अरोड़ा ने यह भी आरोप लगाया कि युवक ने उन्हें अपशब्द कहे और जान से मारने की धमकी भी दी है। जिससे वह और उनका परिवार भयभीत हैं। सुमित अरोड़ा ने बताया कि युवक नशे का आदि है।

RELATED ARTICLES

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

बिना पंजीकरण यमुनोत्री-गंगोत्री धाम न आएं तीर्थयात्रीः सुंदरम

उत्तरकाशी। सचिव मुख्यमंत्री आर मीनाक्षी सुंदरम ने बुधवार को उत्तरकाशी में यमुनोत्री और गंगोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान...

सीएस राधा रतूड़ी ने दिए सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी सरकारी विभागों को सिर्फ मानकीकृत एवं प्रमाणीकृत उत्पादों की खरीद के निर्देश दिए हैं। सीएस ने बीआईएस...

गंगोत्री हाईवे पर तीर्थयात्रियों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

उत्तरकाशी। बुधवार सुबह गुजरात के अहमदाबाद से चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं का वाहन गंगोत्री सोनगाड़ के पास हादसे का शिकार हो गया। वाहन...

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, व्यापारियों में मचा हड़कंप

देहरादून। दून नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चला फूूटपाथों पर रखे सामान को कब्जे में लिया। जिससे दुकानदारों में अफरा तफरी...

Recent Comments