Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली 14 अप्रैल को, सभा स्थल का किया...

योगी आदित्यनाथ की चुनावी रैली 14 अप्रैल को, सभा स्थल का किया भूमि पूजन

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड में इन दिनों लोकसभा चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गयी हैं। 14 अप्रैल को श्रीनगर में उत्तर प्रदेश के फायर ब्रांड नेता सीएम योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जिसको लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। योगी आदित्यनाथ की ये चुनावी जनसभा श्रीनगर के एनआईटी ग्राउंड में की जानी है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी जनसभा से पूर्व एनआईटी मैदान में गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी, उत्तराखंज के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने मैदान का भूमि पूजन किया। इस दौरान उनके साथ पौड़ी जनपद के सभी भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे। 14 अप्रैल को आयोजित होने जा रही इस रैली के लिए भाजपा ने 20 हजार लोगों के आने की व्यवस्था बनाई है। इसके लिए सभी प्रकार तैयारियों में भाजपा कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इस रैली के लिए 11 बजे का समय निर्धारित किया गया है।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments