Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड रैली में तिरंगा झंडा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ लगाने का लिया संकल्प

रैली में तिरंगा झंडा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ लगाने का लिया संकल्प

नरेंद्रनगर। ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के अवसर पर धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविधालय नरेन्द्र नगर के छात्र/छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से नरेन्द्र नगर शहर तक ‘हर घर तिरंगा’ विशाल जनजागरूकता रैली का आयोजन किया, जिसका शुभारम्भ महाविधालय के प्राचार्य प्रोव राजेश कुमार उभान द्वारा तिरंगा लहरा कर किया गया।
रैली में सभी छात्र/छात्राएं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वंयसेवी हाथों में बैनर और तिरंगा लिए ‘हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा’ ‘हम सब ने ठाना है, हर घर तिरंगा फहराना है’ वंदे वंदेमातरम्, ‘भारत माता की जय’ ‘वीर शहीद अमर रहें’ ‘हर घर तिरंगा फहरायेगे, आज़ादी का जश्न मनाएगे’ ‘विश्व में जिसकी ऊँची शान, ऐसा मेरा देश महान’ के नारों से पूरा शहर गूंजयमान हो रहा था, रैली महाविधालय परिसर से शुरू होकर कुम्हारखेडा, तहसील, नंदी बैल से मुख्य बाजार होते हुए पुलिस चैकी पहुंची जहाँ पर माननीय कैबिनेट मंत्री और जनपद टिहरी गढ़वाल के प्रभारी प्रेमचंद अग्रवाल ने रैली में उपस्थित सभी छात्र/छात्राओं से अपने अपने घर पर तिरंगा फहराने का आवाहन किया। साथ ही कहा कि तिरंगा झंडा स्वशासन को प्रदर्शित करता है औरहम सभी में देश प्रेम एवं एकता की भावना पैदा करता है यह देश की एकता और अखण्डता का प्रतीक है और इसी से देश का सम्मान जुड़ा है।
नगर पालिका टाउनहाल में एक सभा के रूप में एकत्रित हुई रैली को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य प्रोव राजेश कुमार उभान ने राष्ट्रीय ध्वज के विषय में बताते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आज़ादी के इतिहास की गौरवगाथा का प्रतीक है, जो भारत देश की आन बान और शान है उन्होंने आगे कहा कि आज पूरा देश आज़ादी के 75वे वर्ष को ‘आज़ादी का अमृत महोत्सव’ के रूप में मना रहा है जिसके अन्तर्गत हम सभी 13 अगस्त से 15 अगस्त 2022 तक अपने अपने घरों पर तिरंगा फहराएगें और अपने आस पडोस में भी सभी को झण्डे की गरिमा बनाये रखते हुए अपने घरों पर फहराने हेतु जागरूक करेगें। कार्यक्रम में महाविधालय के सभी प्राध्यापक और कर्मचारीगण शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments