Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड लड़की संग छेड़छाड मामले में सीओ कार्यालय का घेराव

लड़की संग छेड़छाड मामले में सीओ कार्यालय का घेराव

हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में होली के दिन युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला अब गरमाता जा रहा है। इस मामले में राजनीति भी शुरू हो गई है। अब पहाड़ी महासभा भी मामले में कूद गई है। सोमवार को पहाड़ी महासभा द्वारा हरिद्वार के सीओ सिटी कार्यालय का घेराव किया गया। वहीं, रानीपुर मोड़ पर पहाड़ी महासभा द्वारा प्रदर्शन भी किया गया। हालांकि, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में आक्रोश है।
कनखल थाना क्षेत्र में बीते शुक्रवार होली की शाम घर से निकली एक युवती के साथ इलाके के ही कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। युवती ने घर जाकर इस बात की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद लड़की के परिजन मोहल्ले वालों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी और धक्का मुक्की की। इसके बाद सभी ग्रामीण थाने पहुंचे और दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में 6 लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि थाने में तहरीर देने के बाद देर रात आरोपी पक्ष के लोगों ने उनके घरों में घुसकर तोड़फोड़ की और उनके साथ दोबारा मारपीट की, जिसकी शिकायत पुलिस से दोबारा की गई। वहीं, अब पहाड़ी महासभा ने आरोपियों की गिरफ्तारी न किए जाने पर नाराजगी जताई है। पहाड़ी महासभा के सदस्य सागर सिद्धू महाराज ने सीओ सिटी के कार्यालय का घेराव किया और 2 दिन के अंदर गिरफ्तारी न होने पर थाने पर धरना देने की चेतावनी दी है।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments