Saturday, May 18, 2024
Home उत्तराखंड सदन में तीन विधेयक ध्वनि मत से पारित

सदन में तीन विधेयक ध्वनि मत से पारित

देहरादून। विधानसभा की कार्यवाही के तीसरे दिन सदन में सरकार ने तीन विधेयक पेश किए। इनमें पहला विधेयक उत्तराखंड उत्तर प्रदेश जमीदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 संशोधन विधेयक 2022 किया गया। दूसरा विधेयक उत्तराखंड अग्निशमन एवं आपात सेवा, अग्नि निवारण ओर अग्नि सुरक्षा संसोधन विधेयक 2022 भी पास हुआ। तीसरा लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यम मंत्री, उत्तराखंड उद्यम एकल खिड़की सुगमता ओर अनुज्ञापन संशोधन विधेयक 2022 पास हुआ।
सदन में तीनों विधेयक ध्वनि मत से पास हुए। इससे पहले गुरुवार को विधानसभा सत्र का तीसरे दिन का सत्र शुरू हुआ। पहले दिन से ही विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष पर हावी होने का प्रयास कर रहा है। तीसरे दिन भी सुबह से ही विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष को सवालों के घेरे में लेने की कोशिश करता दिखा। कांग्रेस के विधायकों ने नेशनल हेराल्ड और राज्य के मुद्दों पर सदन के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी ने भर्ती आयोगों में लगातार हो रहे भ्रष्टाचार का मुद्दा छेड़ा। उन्होंने कहा कि लगातार प्रदेश के युवाओं के साथ धोखा किया जा रहा है और भर्तियां निकलने से पहले ही वह भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ रही हैं। अल्मोड़ा के कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने प्राधिकरण के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाया और कहा कि प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त है। आम लोगों की सुनवाई नहीं हो रही। लोगों का गैर कानूनी तरीके से नक्शा पास किया जा रहा है। इसके बाद सदन के भीतर भी कांग्रेस से तल्ख तेवर देखने को मिले। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने सबसे पहले वन मंत्री सुबोध उनियाल पर निशाना साधा। विपक्ष ने मंत्री सुबोध उनियाल से फॉरेस्ट फायर को लेकर तीखे सवाल किए। वहीं, विपक्ष के सवालों पर वन मंत्री बचाव की मुद्रा में नजर आए। जवाब पर वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि इस फायर सीजन में 3,343.85 हेक्टेयर वन क्षेत्र वनाग्नि से प्रभावित हुआ है।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments