Saturday, May 18, 2024
Home उत्तराखंड सरकार ने मुनाफे के लालच में एनटीपीएस की वजह से जोशीमठ को...

सरकार ने मुनाफे के लालच में एनटीपीएस की वजह से जोशीमठ को बर्बाद कर दियाः अखिलेश यादव

हल्द्वानी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में पेपर लीक के मामले सामने आए हैं। ऐसे में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सिर्फ ये पता है कि पेपर लीक कैसे होता है। जोशीमठ के मामले पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने मुनाफे के लालच में एनटीपीएस की वजह से जोशीमठ को बर्बाद कर दिया।
समाजवादी पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी के बेटे की शादी में पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता में मौजूदा सरकार को विकास की जगह विनाश की तरफ ले जाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लोगों को विकास की उम्मीद थी, लेकिन सत्ता में रही सरकारें उत्तराखंड के लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं।
वहीं भर्ती परीक्षा घोटाले को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश दोनों राज्यों में पेपर लीक या घोटालों के मामले सामने आए हैं। ऐसे में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को सिर्फ ये पता है कि पेपर लीक कैसे होता है। जोशीमठ के मामले पर बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने मुनाफे के लालच में एंटीपीएस की वजह से जोशीमठ को बर्बाद कर दिया। विशेषज्ञों की भी नहीं मानी गई। रुद्रपुर पहुंचे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का किसान नेता तजिंदर विर्क के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं और किसानों ने स्वागत किया। इससे पूर्व पंतनगर एयरपोर्ट पर अखिलेश ने कहा कि बीजेपी हटेगी तभी बेरोजगारी हटेगी। भारत जोड़ो यात्रा कांग्रेस का कार्यक्रम है, हमने उनको शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments