Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं

सीएम धामी ने खटीमा में सुनीं जनसमस्याएं

खटीमा। खटीमा में एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे सीएम धामी ने सुबह सुबह घर पर जन समस्याएं सुनीं। वहीं, उत्तराखंड के प्रसिद्ध गायक शेरी (दीपक बिष्ट) को मास्को के टूर से वापस आने पर सम्मानित किया। उत्तराखंड के खटीमा निवासी गायक शेरी अपने बैंड ग्रुप के साथ 15 दिवसीय कार्यक्रम (31 अगस्त से 15 सितंबर) के तहत मास्को गए थे। जहां उन्होंने 15 दिनों तक उत्तराखंड की संस्कृति को पहाड़ी गीतों के जरिए वहां लोगों के बीच रखा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार सुबह अपने घर पर आम जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्या का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। वहीं, इस मौके पर उत्तराखंड के खटीमा निवासी प्रसिद्ध गायक शेरी को सीएम धामी ने सम्मानित किया। गायक शेरी ने भी सीएम धामी को मोमेंटो देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गायर शेरी मास्को में उत्तराखंड की संस्कृति का परचम लहरा कर आए हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। वहीं गायक शेरी ने बताया कि उन्होंने मास्को की इंडियन कल्चरल सोसायटी के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत हर साल मास्को के कलाकार उत्तराखंड आकर यहां की संस्कृति को समझेंगे। इसके अलावा उत्तराखंड से भी उनकी सिंगर ग्रुप बैंड की टीम हर साल मास्को जाकर उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार प्रसार करेगी। मास्को में उन्होंने गणेश उत्सव और इंडिया डे कार्यक्रम के तहत परफॉर्म किया। उनकी टीम में हल्द्वानी के प्रियांशु शर्मा, और हिमांशु शर्मा भी शामिल थे।

RELATED ARTICLES

एबीवीपी ने चलाया स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान

विकासनगर। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा विकासनगर विधानसभा के स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो एक महिने तक चलाया...

हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी

विकासनगर। हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार चकराता कालसी मार्ग पर चकराता से 2 किलोमीटर पहले कैंट कार्यालय के समीप अनियंत्रित...

यमनोत्री मार्ग पर लगा चारधाम यात्रियों का जमावड़ा

विकासनगर। चार धाम यात्रा में यात्रियों की भीड़ में अभी तक कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इस बार यात्रा में यात्रियों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एबीवीपी ने चलाया स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान

विकासनगर। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा विकासनगर विधानसभा के स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो एक महिने तक चलाया...

हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी

विकासनगर। हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार चकराता कालसी मार्ग पर चकराता से 2 किलोमीटर पहले कैंट कार्यालय के समीप अनियंत्रित...

यमनोत्री मार्ग पर लगा चारधाम यात्रियों का जमावड़ा

विकासनगर। चार धाम यात्रा में यात्रियों की भीड़ में अभी तक कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इस बार यात्रा में यात्रियों की...

कार की अज्ञात वाहन से आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

हल्द्वानी। देर रात रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के समीप एक ऑल्टो कार और अज्ञात वाहन की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है। इस...

Recent Comments