Tuesday, April 30, 2024
Home उत्तराखंड सैनिकों का अपमान करने वाली कांग्रेस आज सेना की हितैषी बनने का...

सैनिकों का अपमान करने वाली कांग्रेस आज सेना की हितैषी बनने का कर रही ढोंगः सीएम

चमोली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जोशीमठ चमोली स्थित टैक्सी स्टैण्ड में गढ़वाल लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पक्ष में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित ही जनता के आशीर्वाद से गढ़वाल लोकसभा के अंतर्गत आने वाले सभी विधानसभाओं में से बद्रीनाथ विधानसभा सबसे अधिक मतों से जिताने वाली है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी ने ऋषिकेश से सभी को प्रणाम और राम राम भेजा है। उन्होंने कहा अनिल बलूनी जी का संकल्प इस पूरे लोकसभा क्षेत्र की सेवा करना है। राज्यसभा सांसद के तौर पर अनिल बलूनी जी ने कई कार्य इस क्षेत्र में किए हैं। उन्होंने कहा जनता का दिया गया हर वोट सीधा प्रधानमंत्री जी को जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा आपदा के दौरान मैंने स्वयं जोशीमठ में कैंप किया। उन्होंने कहा उनके द्वारा आपदा काल के दौरान हर शिविर, अस्पताल में जाकर लोगों से मुलाकात की गई थी। उन्होंने कहा ’जोशीमठ नरसिंह देवता, आदि गुरु शंकराचार्य की भूमि है। ये पौराणिक और सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण भूमि है। उन्होंने कहा जोशीमठ क्षेत्र अपने मूल एवं पौराणिक स्वरूप में बना रहे, इसके लिए प्रधानमंत्री जी, गृह मंत्री जी द्वारा स्वयं यहां की चिंता की गई। केंद्र सरकार के सहयोग से हमें 1700 करोड़ की धनराशि जोशीमठ के पुनर्निर्माण नवनिर्माण, विकास कार्यों के लिए मिली है। उन्होंने कहा जोशीमठ के लिए जिस कार्य की जरूरत होगी, वो कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तराखंड में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। चार धाम हेतु ऑल वेदर रोड का निर्माण हुआ है। ’आज जनता विकास पर चर्चा करती है।’ उन्होंने कहा एक समय जोशीमठ से ऋषिकेश पहुंचने में पूरा दिन लग जाता था। पर आज कुछ ही घंटे में यह दूरी तय कर ली जाती है। उन्होंने कहा लोगों के जीवन में बदलाव आया है। पहले पानी के लिए लंबी-लंबी लाइन लगाई जाती थी। आज हर घर नल से जल पहुंच रहा है। पहले जंगलों से लकड़ी लाकर घर में खाना बनाया जाता था, आज उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, प्रत्याशी अनिल बलूनी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, निवर्तमान विधायक राजेंद्र भंडारी, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अर्लट, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की गाइडलाइंस

देहरादून। राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन...

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

विकासनगर। नगर पालिका विकासनगर स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तिलक भवन विकास नगर में शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक की गई। जिसमें आने...

निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनीतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं

देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने के साथ विधानसभा उपचुनावों को विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

डेंगू और चिकनगुनिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग का अर्लट, स्वास्थ्य सचिव ने जारी की गाइडलाइंस

देहरादून। राज्य में डेंगू व चिकनगुनिया के मरीजों को देखते हुए उनकी रोकथाम व उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों को गाइडलाइन...

शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में निकाय चुनाव को लेकर हुई चर्चा

विकासनगर। नगर पालिका विकासनगर स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर तिलक भवन विकास नगर में शहर कांग्रेस कमेटी की एक बैठक की गई। जिसमें आने...

निर्वाचन प्रक्रिया पर राजनीतिक आरोप लगाने का नैतिक अधिकार किसी को नहीं

देहरादून। भाजपा ने निकाय चुनाव की तैयारियों को आगे बढ़ाने के साथ विधानसभा उपचुनावों को विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष...

कांग्रेस नेत्री गोदावरी थापली ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

देहरादून। मसूरी विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी गोदावरी थापली एवं ब्लॉक अध्यक्ष मसूरी ग्रामीण रितेश जोशी एवं स्थानीय लोग के साथ जिलाधिकारी देहरादून को...

Recent Comments