Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर. राजेश कुमार ने दरबार साहिब में टेका मत्था

स्वास्थ्य सचिव डाॅ. आर. राजेश कुमार ने दरबार साहिब में टेका मत्था

देहरादून। उत्तराखण्ड सचिव स्वास्थ्य डाॅ आर.राजेश कुमार व नर्सिंग काउंसिल उत्तराखण्ड के कुलसचिव डाॅ राम कुमार ने शनिवार को श्री दरबार साहिब में मत्था टेका। स्वास्थ्य सचिव व कुलसचिव ने श्री महाराज जी के साथ शिष्टाचार भेंट की। उत्तराखण्ड में स्वास्थ्य सुविधाओं व नर्सिंग सेवाओं को और बेहतर बनानेए मेडिकल शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं को अत्याधुनिक बनाने जैसे महत्वपूर्णं बिन्दुओं पर श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के साथ विस्तृत चर्चा हुई।
शनिवार सुबह 10 बजे उत्तराखण्ड सचिव स्वास्थ्य डाॅ आर. राजेश कुमार व नर्सिंग काउंसिल उत्तराखण्ड के कुलसचिव डाॅ राम कुमार श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। स्वास्थ्य सचिव डाॅ आरण् राजेश कुमार ने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा प्रदान की जा रही गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल को स्वास्थ्य सेवाओं में राज्य सरकार का मबजूत सहयोगी बताया।
डाॅ राम कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में डाॅक्टरों के साथ साथ नर्सिंग स्टाफ की भूमिका भी बेहद महत्वपूर्णं हैं। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए डाॅक्टर की कमी को पूरा करने के साथ साथ कुशल नर्सिंग स्टाफ को तैयार करना भी बड़ा लक्ष्य है। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने सचिव स्वास्थ्य व कुलसचिव को श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालयए श्री गुरु राम राय इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल एण्ड हैल्थ साइंसेजए स्कूल आॅफ नर्सिंग के कार्यों से अवगत कराया।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments