Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड पुस्तकालय ढूंढने निकले कांग्रेसियों को पुस्तकालय में भरा मिला पशुओं का चारा

पुस्तकालय ढूंढने निकले कांग्रेसियों को पुस्तकालय में भरा मिला पशुओं का चारा

हरिद्वार। विधायक निधि से बनाए गए पुस्तकालयों को तलाश करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को शिवलोक कालोनी स्थित पुस्तकालय में पशुओं का चारा भरा मिला। सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा के नेतृत्व में विधायक निधि से विभिन्न कालोनियों में बनाए गए पुस्तकालयों को ढूंढने के लिए भगतसिंह चौक से शिवलोक कालोनी तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान शिवलोक कॉलोनी में मंदिर के साथ बने पुस्तकालय में पशुओं का चारा भरा मिला। जिस पर अशोक शर्मा ने कहा कि 20 साल में स्थानीय विधायक ने कोई कार्य नहीं किया। विधायक निधि से बनाए गए पुस्तकालय बच्चों का भविष्य बनाने के बजाए गाय-भैंसों का भविष्य बना रहे हैं। भाजपा सरकार जनता को धोखा देने का कार्य कर रही है। जिसमें स्थानीय विधायक भी शामिल है।

जिस पुस्तकालय में बच्चों के लिए पुस्तकें होनी चाहिए उस पुस्तकालय में जानवरों का चारा और जानवर बंधे हुए हैं। यह बेहद शर्म की बात है। महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि 20 साल से विधायक  हरिद्वार की जनता के साथ छल कर रहे हैं। लेकिन इस बार हरिद्वार की जनता किसी झांसे में नहीं आने वाली है। इस अवसर पर पार्षद कैलाश भट्ट, पार्षद प्रतिनिधि तासीन, अनुसूचित विभाग जिला अध्यक्ष सुनील कुमार, संगम शर्मा, सुमित भाटिया, राजकुमार ठाकुर, नकुल माहेश्वरी, नावेज अंसारी, जेपी सिंह, दीपाली त्यागी, अनिल भास्कर, वसीम सलमानी, संदीप कुमार, सोनू अमन, इमरान, राशिद, कैश खुराना, उज्जवल वालिया, विशाल गुप्ता, अमित रस्तोगी, रईस ठेकेदार, पराग मिश्रा, बिट्टू, दीप सिंह, अमित राजपूत, राव फरमान, विकास चौहान, करण सिंह राणा आदि शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments