Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड धामी के नेतृत्व में दोबारा सत्तासीन होगी भाजपा

धामी के नेतृत्व में दोबारा सत्तासीन होगी भाजपा

कुछ लोग चुनाव के समय प्रवासी पक्षियों की तरह गर्मियों में पहाड़ो का रुख करने आते हैं

रुद्रप्रयाग। सिलगढ़ विकास समिति के अध्यक्ष व पूर्व क्षेपंस वीर सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुनः सत्तासीन होगी। भाजपा के रुद्रप्रयाग विधानसभा से दावेदारी कर रहे पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य व सिलगढ़ विकास समिति के अध्यक्ष वीर सिंह रावत ने कहा कि जो कार्य पिछले बीस सालों में नहीं हो पाये थे, वह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पांच महीने में पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग चुनाव के समय प्रवासी पक्षियों की तरह गर्मियों में पहाड़ो का रुख करने आते हैं और उनकी स्थिति वैसी होती है जैसे प्रवासी पक्षी पहाड़ में तो आते हैं,किन्तु वे अपना घोंसला तक पहाड़ो में नहीं बना पाते हैं।वहीं स्थिति प्रवासी नेताओं की भी पहाड़ों में होती है। वे ठीक चुनाव लड़ने आते हैं और चुनाव लड़ कर फिर चले जाते हैं और दुबारा मुड़ कर भी नहीं देखते हैं। उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि वीरसिंह रावत ही एक मात्र ऐसा नेता है जो जनता के दुःख और सुख का साथी है और जमीन से जुड़ा नेता है।

उन्होंने विधानसभा चुनाव की दावेदारी को लेकर कहा कि यदि भाजपा नेतृत्व मुझे मौका देगा तो मैं जनपद रुद्रप्रयाग की अस्त व्यस्त प्रशासनिक इकाई को एक छत के नीचे लाकर कलेक्ट्रेट,तहसील भवन व अन्य प्रशासनिक व्यवस्था को एक स्थान पर लाऊंगा, जिससे जनता को इधर उधर नहीं भटकना पड़ेगा और लोगों के धन की बर्बादी भी नहीं होगी। वहीं उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था को सुविधाजनक बनाने के लिए जनपद रुद्रप्रयाग में पट्टी धनपूर,रानीगढ,बचणस्यूं व तल्ला नागपूर व भरदार का कुछ क्षेत्र मिलाकर चौथा ब्लाक बनाया जायेगा।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments