Thursday, May 2, 2024
Home उत्तराखंड एसटीएफ टीम पर हमले में फरार ईनामी महिला गिरफ्तार

एसटीएफ टीम पर हमले में फरार ईनामी महिला गिरफ्तार

रुड़की। स्पेशल टास्क फोर्स ने ग्राम प्रधान हत्याकांड में फरार एक ईनामी महिला को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश को छुड़ाने के लिए भीड़ और उसके रिश्तदारों ने पुलिस टीम पर हमला कर लालर्मिच फेंक दिया। एसटीएफ उसकी तलाश कर रही है। साल 2019 में गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में ग्राम प्रधान कमरे आलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में फरार दस-दस हज़ार के दो इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ उत्तराखंड ने तेलंगाना के हैदराबाद में दबिश दी। एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शातिर वसीम पुत्र ननुवा और उसकी समा परवीन निवासी किदवई नगर खालापार मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हत्या के मामले में दो साल से फरार चल रहे थे।

तेलंगाना, हैदराबाद के सुलेमान नगर में उनके रहने की सूचना मिली। उनकी गिरफ्तारी को एसटीएफ व गंगनहर पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। ईनामी बदमाश को छुड़ाने के लिए भीड़ व बदमाश के रिश्तेदारों ने पुलिस टीम पर अचानक हमला कर दिया। ईनामी बदमाश से गुत्थमगुत्था और गिरफ्तारी के दौरान उत्तराखंड एसटीएफ टीम के आरक्षी चमन कुमार और थाना राजेन्द्र नगर पुलिस के आरक्षी फैयाज की आंखों पर लाल मिर्च डालकर बदमाश वसीम को छुड़ा लिया गया। पुलिस स्टेशन राजेंद्र नगर हैदराबाद तेलंगाना में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस पर हुए हमले के बावजूद एसटीएफ ने उसकी पत्नी समा परवीन, को गिरफ्तार कर लिया। उस पर भी पुलिस मुख्यालय ने दस हज़ार का ईनाम घोषित किया गया था। फरार बदमाश वसीम की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ की टीम हैदराबाद और तेलंगना राज्य के अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही है।

RELATED ARTICLES

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

अप्रत्याशित आपदाएं बन रही चुनौतीः हसनैन

देहरादून। जलवायु परिवर्तन के चलते अप्रत्याशित आपदाएं लगातार चुनौती बनती जा रही हैं। इनका पूर्वानुमान लगा पाना भी मुश्किल है। फरवरी 2021 में चमोली...

कासींगा स्कूल में अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता आयोजित

देहरादून। कासीगा स्कूल ने लोकनृत्य के रंगारंगकार्यक्रम फोक वाइब्स के तृतीय वर्ष की मेजबानी की। यह अन्तर्विद्यालय लोकनृत्य प्रतियोगिता दुनिया भर के भारतीय और...

अग्निकांड प्रभावितों को सेवा भारती ने पहुंचाई मदद

देहरादून। राजधानी में बीते दिन हुए अग्नि कांड में 17 गरीब परिवारों की झुग्गी झोपड़ियों स्वाह हो गई। इस घटना के बाद देहरादून सेवा...

पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार

रुद्रप्रयाग। गुप्तकाशी के पास बीती 25 अप्रैल को हुई महिला की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला के सिर और अन्य...

Recent Comments