Saturday, May 18, 2024
Home उत्तराखंड गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से तन, मन और अंतःकरण पवित्र हो जाते हैं। राजा गार्डन स्थित श्रीहनुमत गौशाला में आयोजित श्रीगायत्री महायज्ञ की पूर्णाहुति पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि गायत्री मंत्र किसी धर्म विशेष ही नहीं बल्कि संपूर्ण सृष्टि के लिए कल्याण कारक है। गायत्री मंत्र के साथ दी गई आहुति से विश्व कल्याण के लिए सकारात्मक वातावरण का सृजन होता है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, गुजरात एवं उत्तर प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के साथ ही बड़ी संख्या में पूर्णाहुति करने पहुंचे स्थानीय गणमान्य नागरिकों को भाग्यशाली बताते हुए उन्होंने कहा कि तीर्थ स्थल और गंगा तट पर गौशाला में किया गया गायत्री महायज्ञ निश्चित ही विश्व कल्याण के लिए उत्तम कारक बनेगा। अग्नि देवता और यज्ञ भगवान की महिमा का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि यज्ञ के सम्मुख संयुक्त रूप से लिया गया संकल्प कल्याणकारी होता है और जो दूसरों का कल्याण चाहते हैं भगवान सबसे पहले उन्ही का कल्याण करते हैं। आचार्य हरिओम ब्रह्मचारी एवं हरिकेश ब्रह्मचारी ने हनुमान जयंती एवं गायत्री महिमा पर विस्तार पूर्वक व्याख्यान दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं धर्म नगरी के गणमान्य नागरिकों सहित अखाड़ों के सन्यासी भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

प्रशासन ने जाम में फंसे यात्रियों को दिए खाने के पैकेट

रूद्रप्रयाग। 11वें ज्योतिर्लिंग बाबा श्री केदारनाथ धाम के कपाट 10 मई को देश-विदेश के श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं तथा केदारनाथ धाम...

दो ट्रेने रोककर लूट का प्रयास

रूड़की। शुक्रवार अल सवेरे सहारनपुर मुरादाबाद रेल खंड मार्ग पर लक्सर के पास दो ट्रेनों में लूट के प्रयास की घटना से हड़कंप मच...

पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से पद्मश्री डॉ. माधुरी बड़थ्वाल ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को स्वलिखित पुस्तक...

डीएम व एसएसपी ने स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने आज तीन पानी हरिद्वार रोड यहाईवेद्ध पर बनाए गए स्टॉपेज केंद्र का निरीक्षण कर...

Recent Comments