Sunday, May 5, 2024
Home उत्तराखंड कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। मध्य हरिद्वार स्थित एक होटल में प्रैसवार्ता के दौरान पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में अल्पसंख्यकों को अधिक अधिकार देने की बात की गयी है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं है। कांग्रेस का घोषणा पत्र पर पूरी तरह तुष्टिकरण की राजनीति पर आधारित है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सामाजिक विभाजन का प्रयास कर रही है। अल्पसंख्यकों को केंद्र में रखकर नीति और योजनाएं बनाने की बात की गयी है। मदन कौशिक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस धर्म के आधार पर वातावरण बनाना चाहती है। कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह अपनी घोषणाओं को किस प्रकार लागू करेगी। सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण का आधार क्या होगा। क्या धर्म के आधार पर आरक्षण लागू किया जाएगा। कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या उसकी नजर महिलाओं के मंगलसूत्र पर भी है। कांग्रेस का घोषणा पत्र सामाजिक वैमनस्यता बढ़ाने वाला है। भाजपा इसे जनता के बीच ले जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा भारी अंतर से हरिद्वार लोकसभा सीट जीत रही है। प्रैसवार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

संस्कृत शिक्षा सचिव व संस्कृत विश्वविद्यालय के कुुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में संस्कृत शिक्षा सचिव चंद्रेश कुमार यादव एवं उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच होः कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि कोविड रोधी टीके कोविशिल्ड प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच...

भगवान राम और शिव पर टिप्पणी अमर्यादित, समाज को लड़ाने की राजनीति कर रहे खड़गेः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के विवादास्पद बयान पर हमला करते हुए कहा कि देश समाज को लड़ाने की राजनीति करने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

संस्कृत शिक्षा सचिव व संस्कृत विश्वविद्यालय के कुुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में संस्कृत शिक्षा सचिव चंद्रेश कुमार यादव एवं उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच होः कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि कोविड रोधी टीके कोविशिल्ड प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच...

भगवान राम और शिव पर टिप्पणी अमर्यादित, समाज को लड़ाने की राजनीति कर रहे खड़गेः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के विवादास्पद बयान पर हमला करते हुए कहा कि देश समाज को लड़ाने की राजनीति करने...

उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस ने रेवन्ना सेक्स स्कैंडल में केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

देहरादून। उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल ने पासपोर्ट अधिकारी के माध्यम से विदेश मंत्री एसजय शंकर को एक ज्ञापन प्रेषित किया...

Recent Comments